ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

औरंगाबाद से बड़ी खबर: रक्षा बंधन के दिन 5 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान पोखर में डूबे सभी बच्चे

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है। जहां पोखर में डूबने से एक साथ 5 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर ब

औरंगाबाद से बड़ी खबर: रक्षा बंधन के दिन 5 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान पोखर में डूबे सभी बच्चे
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के औरंगाबाद से आ रही है। जहां पोखर में डूबने से एक साथ 5 बच्चों की मौत हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतकों में दो सगा भाई भी शामिल है। ये सभी बच्चे घर में बहन से राखी बंधवाने के बाद पोखर में नहाने के लिए गये हुए थे तभी पानी के भरे गड्ढे में डूब गये और सभी की मौके पर ही मौत हो गयी। 


घटना सलैया थाना क्षेत्र के सोनारचक गांव की है जहां एक पोखर में गांव के ही पांच बच्चों की डूबने से मौत हो गई। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मृत बच्चों की पहचान सोनारचक गांव निवासी अनुज यादव के 11 वर्षीय पुत्र शुभम उर्फ गोलू कुमार, उदय यादव के पुत्र 12 वर्ष की नीरज कुमार एवं 10 वर्षीय धीरज कुमार, सुखेन्द्र यादव के  12 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार और योगेंद्र यादव के 12 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। 


ग्रामीणों की माने तो गांव से 500 मीटर की दूरी पर पहाड़ के पास पोखर है जिसे जेसीबी के जरीये गड्ढा करके छोड़ दिया गया है। पहाड़ के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे उन्होंने देखा कि पोखर के पास पांच बच्चों का कपड़ा रखा हुआ है लेकिन बच्चे गायब हैं। लोगों को आभास हो गया कि शायद बच्चे पोखर में डूब तो नहीं गये। जिसके बाद गांव के लोगों को इस बात की जानकारी दी गयी। 


आनन-फानन में गांव वाले पोखर के पास पहुंचे और तलाशी शुरू की तब एक साथ पांच बच्चे पोखर से बरामद हुए। सभी बच्चों की डूबने से मौत हो चुकी थी। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहा है। घटनास्थल पर पुलिस के देर से पहुंचने से लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिला। लोगों ने कुछ देर के लिए मुख्य सड़क को जाम कर दिया।  

औरंगाबाद से बड़ी खबर: रक्षा बंधन के दिन 5 बच्चों की मौत, नहाने के दौरान पोखर में डूबे सभी बच्चे


टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता