ब्रेकिंग
सामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थासामाजिक सुरक्षा योजना में रिश्वतखोरी का खुलासा, डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत तीन गिरफ्तारसुस्ता सीमा विवाद के बाद भारत-नेपाल की अहम बैठक, बॉर्डर पर शांति और समन्वय पर बनी सहमतिबहराइच में कार्यक्रम रद्द होने पर भड़के मुकेश सहनी, DM कार्यालय पहुंचकर प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोपविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए था

औरंगाबाद में भीषण सड़क हादसा, बाइक और टैंकर की टक्कर में 4 लोगों की मौत

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी ख़बर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन छात्र हैं. घटना अम्बा थाना क्षेत्र के पोला गांव के पास

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

AURANGABAD: इस वक्त की बड़ी ख़बर औरंगाबाद से आ रही है, जहां भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में तीन छात्र हैं. घटना अम्बा थाना क्षेत्र के पोला गांव के पास की है.


बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रही टैंकर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई हैं. मृतकों में तीन छात्र और एक टैंकर का ड्राइवर है. मृतक छात्रों की पहचान अम्बा के किशुनपुर निवासी निखिल पाठक, हरिहरगंज निवासी हर्ष उर्फ टिक्कू और हरिहरगंज के ही प्रकाश के रूप में की गई है जबकि मृत चालक की पहचान रोहतास के तिलौथू निवासी नंदू गौड़ के रूप में की गई है.


मृतक छात्रों की उम्र 15 से 17 साल के बीच बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक तीनों छात्र हरिहरगंज के एक कोचिंग संस्थान के छात्र है और कोचिंग खत्म होने के बाद बाइक से वे आ रहे थे, तभी एनएच-139 पर पोला गांव के पास विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही टैंकर की चपेट में आ गए. हादसे के बाद टैंकर भी थोड़ी दूर जाकर पलट गया और उसके चालक की भी मौत हो गई. 


रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता