ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Rohtas News: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान नहर में डूबे 2 भाई, दोनों की मौत

ROHTAS: रोहतास के भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नहर में छठ व्रत करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही युवक आपस में ममेरा फुफेरा भाई थे। दोन

Rohtas News: अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के दौरान नहर में डूबे 2 भाई, दोनों की मौत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ROHTAS: रोहतास के भानस थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में नहर में छठ व्रत करने के दौरान दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों ही युवक आपस में ममेरा फुफेरा भाई थे। दोनों युवक इस बार छठ व्रत किए हुए थे।  मृतक 18 साल का अभिषेक कुमार तुर्की गांव का रहने वाला था। जबकि 17 साल का आयुष कुमार पिपरा गांव का ही था।


दोनों इस बार छठ व्रत के उपवास में थे और आज डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पिपरा गांव के नहर में पहुंचे थे लेकिन इसी दौरान नहाने लगे और गहरे पानी में चले गए। जिस कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। छठ व्रत का उत्साह देखते ही देखते मातम में बदल गया। दोनों युवकों के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल लाई है।


बता दें कि रोहतास जिला में दो जगह डूबने की घटना हुई। पहली घटना तिलौथू में हुई, जिसमें सोन नदी में नहाने के दौरान पांच युवक डूब गए। जिसमें से एक की मौत हो गई। जबकि दो की तलाश जारी है। वही दो युवको को लोगों ने गहरे पानी से निकाल लिया है। इस प्रकार छठ के अर्ध के पहले दिन रोहतास जिला में तीन लोगों की मौत हो चुकी है, एवं दो की तलाश जारी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता