ब्रेकिंग
बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन✦बेगूसराय SK महिला कॉलेज में 21 लाख की कथित गड़बड़ी पर बवाल, ABVP ने 4 घंटे तक किया प्राचार्य का घेराव✦प्रेमी के साथ मिलकर बेटी ने किया रिश्तों का कत्ल, पिता की हत्या कर बक्से में छिपाया✦हल्द्वानी में सड़क निरीक्षण के दौरान लड़खड़ाकर गिरे CM पुष्कर सिंह धामी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल✦बिदुपुर में धार्मिक कार्यक्रम में पहुंचे तेजस्वी यादव ने JDU पर कसा तंज, नीतीश कुमार को लेकर कही ये बात✦IPS भानु प्रताप सिंह पर पत्नी पूजा सिंह ने लगाया उत्पीड़न का आरोप, राज्य महिला आयोग ने भेजा समन

अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी, मां का इलाज कराने गए बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

MADHEPURA : मधेपुरा जिले में नव निर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल एंड कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बीमार मां का इलाज कराने के लिए बेटे को सुरक्षा गार्डों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और

अस्पताल में सुरक्षा गार्डों की गुंडागर्दी, मां का इलाज कराने गए बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
First Bihar
2 मिनट

MADHEPURA : मधेपुरा जिले में नव निर्मित जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल एंड कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में बीमार मां का इलाज कराने के लिए बेटे को सुरक्षा गार्डों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और अस्पताल से भगा दिया ओर गंदी गंदी गालियां भी दी. दबंगई के बाद पीड़ितों की अस्पताल में दोबारा घुसने की हिम्मत नहीं हुई और दहशत में अपने घर चले गए. अस्पताल में इलाज में संवेदनहीनता और गार्डों की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है.हालांकि सुरक्षा गार्डों की दबंगई अस्पताल में लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है. लेकिन अस्पताल प्रशासन मामले को दबाने में जुट गया है.


दरअसल, अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में इलाज कराने के लिए एक युवक अपनी मां के साथ आया था. जिसकी तबियत नाजुक बनी हुई थी और इलाज चल रहा था और तभी उसकी नजर अस्पताल में मौजूद गार्ड पर पड़ी जो नशे में धुत था. युवक ने जब वीडियो बनाना चाहा लेकिन वीडियो बनता देखकर गार्ड ने सारी हदें पार करते हुए दबंगई शुरू कर दी. और इमरजेंसी कक्ष के पास से लेकर गेट तक दौड़ा-दौड़कर सुरक्षा गार्डों ने युवक को डंडों से पीट दिया. 


वहां अस्पताल में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल से भगा दिया जिसके बाद गार्ड ने गन्दी गन्दी गाली लोगों के बीच में देना चालू कर दिया. जिसका वीडियो अस्पताल में मौजूद किसी व्यक्ति ने बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गार्डों की मनमानी से काफी देर तक अस्पताल परिसर में अफरातफरी का माहौल रहा. अस्पताल में लगे सीसीटीवी में भी सुरक्षा गार्डों की गुंडई कैद हो गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Shahnawaz

FirstBihar संवाददाता