ब्रेकिंग
बिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोपपटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायलपूर्वी चंपारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा: सिकरहना नदी उफान पर, कई गांवों में तेज कटाव से दहशतCM सम्राट चौधरी का इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा मंत्र, नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनिए...ऊपर सीमेंट, नीचे शराब! बिहार में तस्करों का अनोखा खेल बेनकाब, 127 कार्टन शराब बरामद; चालक फरारबिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोपपटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायलपूर्वी चंपारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा: सिकरहना नदी उफान पर, कई गांवों में तेज कटाव से दहशतCM सम्राट चौधरी का इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा मंत्र, नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनिए...ऊपर सीमेंट, नीचे शराब! बिहार में तस्करों का अनोखा खेल बेनकाब, 127 कार्टन शराब बरामद; चालक फरार

अब आसमान से रखी जायेगी पटना पर नजर, लॉकडाउन टूटने वाले एरिया के बारे में ड्रोन बताएगा

PATNA : पटना में लॉकडाउन के बाद भी सड़कों और गलियों पर निकलने वाले लोगों की अब खैर नहीं है. लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के लिए पटना पुलिस ने टाइट व्यवस्था कर ली है. <

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में लॉकडाउन के बाद भी  सड़कों और गलियों पर निकलने वाले लोगों की अब खैर नहीं है. लॉकडाउन तोड़ने वाले लोगों के लिए पटना पुलिस ने टाइट व्यवस्था कर ली है. 

आज से सख्त चौकसी बरतने के लिए  प्रशासन पूरी तरह से तैयार है.  मेन रोड से लेकर गली-मोहल्ले तक प्रशासन की तैनाती के बाद अब आसमान से भी पटनावासियों की निगरानी की जाएगी.

यानी कि आसमान से ड्रोन कैमरा लोगों पर नजर रखेंगे.  जिले की सीमा और मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक ड्रोन से नज़र रखे जाएंगे.  वहीं शहर की विधि व्यवस्था और एतिहात के लिए ड्रोन के फुटेज महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. इसका मतलब ये है कि अब आप गलती करते बच नहीं सकते हैं. इन सब के बीच आज से 32 और मजिस्ट्रेट की तैनाती पटना में की गई है. अलग-अलग हिस्से में दंडाधिकारी की तैनाती होगी. वहीं पटना में औद्योगिक गतिविधियों में छूट के लिए यह आवश्यक होगा कि 20 अप्रैल तक एक भी पॉजिटिव नहीं मिले, तभी प्रधानमंत्री 20 अप्रैल से लॉकडाउन में थोड़ी छूट दे सकते हैं. बता दें कि पिछले 17 दिनों से पटना में एक भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं मिलने के कारण यहां नियंत्रण में स्थिति बताई जा रही है. इसे कायम करने के लिए पटना पुलिस अब और सख्ती बरतेगी.