ब्रेकिंग
सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन✦सम्राट सरकार बनते ही लटका पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे? न जमीन अधिग्रहण हुआ, ना ही ROB के डिजायन को मिली मंजूरी, किसी को पता नहीं कि कब बनेगी सड़क✦दिल्ली में तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत दीपके और नेहा बोरा हिरासत में, कनॉट प्लेस में भारी सुरक्षा व्यवस्था✦बेतिया में तस्करी का खेल बेनकाब... लग्जरी कार से गांजे की बड़ी खेप बरामद, तस्कर गिरफ्तार✦फूल तोड़ने गए किशोर का खेत में खून से लथपथ मिला शव, ईंट से कुचलकर हत्या की आशंका✦करंट से झुलसी छात्रा का हाथ काटने की नौबत, कार्रवाई नहीं होने पर भड़के परिजन, स्कूल के बाहर 3 घंटे तक किया प्रदर्शन

CM सम्राट चौधरी का इंजीनियरिंग छात्रों को बड़ा मंत्र, नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाले बनिए...

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरिंग डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपनी पहचान बनाइए, आप जॉब लेने वाला नहीं बल्क

सम्राट चौधरी, Bihar News, बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग दीक्षांत समारोह, नौकरी देने वाला बनिए, बिहार इंजीनियरिंग कॉलेज, Engineering Students Bihar
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरिंग डिग्री लेने वाले छात्र-छात्राओं को टिप्स दिए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप अपनी पहचान बनाइए, आप जॉब लेने वाला नहीं बल्कि जॉब देने वाला बनिए। 

बिहार इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में शिरकत करते हुए कुलाधिपति सह मुख्यमंत्री ने कई बड़ी बातें कहीं.  उन्होंने कहा कि बिहार में 38 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज है. बिहार जैसे राज्य में हम 10 रू में इंजीनियरिंग और 5 रू में पॉलटेक्निक की पढ़ाई करा रहे हैं. इतना पैसे में दुनिया में कहीं नहीं पढ़ाई होती. मैं आप सबसे सहयोग चाहता हूं . बिहारआगे बढ़ेगा तभी समृद्धि का रास्ता खुलेगा. कोई इंजीनियर यदि बनता है तो सिर्फ डिग्री से नहीं बल्कि पुल बनाता है तब पहचान होती है. नए आविष्कार से उनकी पहचान होती है. 

उन्होंने कहा कि अब आगे बढ़ने का समय आ गया है. दुनिया से कंपीटिशन का समय आ गया है. पास आउट इंजीनियरिंग छात्रों से मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ चीजों पर जरूर ध्यान रखिएगा, नए नए शोध से ही हम आगे बढ़ पायेंगे. आप नौकरी खोजने वाला मत बनिएगा. हमारे यहां यह सोच है कि सरकारी नौकरी मिल जाए,भले ही वह चतुर्थ ग्रेड का ही क्यों न हो. ऐसा मत बनियेगा. अगर अपने जीवन को समृद्ध बनाना है तो जॉब लेने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनिए. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता