ब्रेकिंग
ट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारीट्रेन की चपेट में आने से कटे दोनों पैर, 45 मिनट तक एंबुलेंस का इंतजार; 112 पर भी नहीं मिली मददबिहार सरकार ने लिया फैसला: अब हर साल 23 अगस्त को राजकीय समारोह के रूप में मनाया जाएगा अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवससम्राट सरकार ने बिहार में परीक्षा सुधार के लिए बनाई विशेषज्ञ समिति , पटना हाईकोर्ट के जस्टिस हरीश कुमार होंगे अध्यक्षBPSC TRE-4.0: शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, BPSC ने दी अहम जानकारीBPSC TRE-4.0: 21 सितंबर से शुरू हो सकता है ऑनलाइन आवेदन, संशोधित विज्ञापन जल्द होगा जारी

पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग: धमाकों से मचा हड़कंप, अबतक 8 लोगों की मौत; कई घायल

Firecracker Factory Fire: अहमदाबाद के महमूदपुरा इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 8 लोगों की मौत हो गई और 15 से अधिक लोग घायल हुए। फायर ब्रिगेड ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है, जबकि हादसे की जांच जारी है।

Firecracker Factory Fire
गुजरात के अहमदाबाद में हादसा
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Firecracker Factory Fire: गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। महमूदपुरा इलाके के गैट्रेड रोड स्थित टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री में आग लगने के बाद कई जोरदार धमाके हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।



प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने के साथ राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।



स्थानीय लोगों के मुताबिक, आग लगने के कुछ ही समय बाद फैक्ट्री के अंदर लगातार धमाकों की आवाजें आने लगीं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत फैल गई। घायलों को तुरंत अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें पांच घायलों का इलाज एलजी अस्पताल में और चार घायलों का सिविल अस्पताल में चल रहा है, जबकि अन्य घायल भी विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।



जानकारी के अनुसार, टैलेंट फायरवर्क्स फैक्ट्री का संचालन मेहुल डोडिया नामक व्यक्ति द्वारा किया जाता है। हादसे की गंभीरता को देखते हुए अहमदाबाद के महापौर, नगर आयुक्त समेत नगर निगम और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया।



पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अधिकारियों का कहना है कि हादसे की वजह और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगी। प्रशासन ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फायर ब्रिगेड की टीमें आग पर पूरी तरह काबू पाने और फैक्ट्री परिसर में फंसे लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता