ब्रेकिंग
डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान ✦डंकी रूट से विदेश भेजने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश! पाकिस्तानी एजेंट से जुड़े तार, 2 गिरफ्तार✦कोलकाता दुर्गा पूजा भगदड़ में 19 की मौत, मृतकों के परिजनों को 25 लाख मुआवजा और सरकारी नौकरी का ऐलान✦बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आए 3 बच्चे, 3 साल के मासूम की मौत, दो घायल✦जयराम रमेश का CEC पर तीखा हमला, कहा..ज्ञानेश कुमार को अब कोई नहीं बचा सकता✦ ‘छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाओ, 2 लाख रुपये इनाम दूंगा’, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का विवादित बयान

ऊपर सीमेंट, नीचे शराब! बिहार में तस्करों का अनोखा खेल बेनकाब, 127 कार्टन शराब बरामद; चालक फरार

Bihar News: मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने शराब तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए डीसीएम ट्रक से 127 कार्टन विदेशी शराब बरामद की है। सीमेंट की बोरियों के बीच छिपाकर लाई जा रही शराब की खेप को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया, जबकि चालक...

ऊपर सीमेंट, नीचे शराब! बिहार में तस्करों का अनोखा खेल बेनकाब, 127 कार्टन शराब बरामद; चालक फरार
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर शराब की खेप पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं. मुजफ्फरपुर में उत्पाद विभाग ने ऐसी ही एक बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ किया है. बेनीबाद थाना क्षेत्र में सीमेंट की बोरियों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही 127 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई है. हालांकि कार्रवाई के दौरान डीसीएम ट्रक का चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. फिलहाल वाहन को जब्त कर लिया गया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है.


उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि बेनीबाद थाना क्षेत्र के बरुआरी और शिवदहा गांव की ओर एक डीसीएम ट्रक से सीमेंट की आड़ में भारी मात्रा में विदेशी शराब पहुंचाई जा रही है. सूचना मिलते ही विशेष टीम बनाई गई और इलाके में छापेमारी शुरू कर दी गई.


जैसे ही टीम बरुआरी गांव पहुंची, संदिग्ध डीसीएम ट्रक को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन खुद को घिरता देख चालक वाहन लेकर तेज रफ्तार में भाग निकला. इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने उसका पीछा शुरू किया. काफी दूर तक पीछा करने के बाद चालक शिवदहा पंचायत के बठवाड़ा गांव के पास वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया.


उत्पाद विभाग ने मौके से डीसीएम ट्रक को जब्त कर उत्पाद थाना लाया. जब वाहन की तलाशी ली गई तो सीमेंट की बोरियों के नीचे बड़ी चालाकी से छिपाकर रखी गई 127 कार्टन विदेशी शराब बरामद हुई. अधिकारियों के मुताबिक बरामद शराब सिक्किम एक्साइज की ग्रीन लेवल ब्रांड की है. शराब की इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद विभाग भी सतर्क हो गया है.


उत्पाद इंस्पेक्टर प्रकाश कुमार राम ने बताया कि वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर उसके मालिक की पहचान की जा रही है. साथ ही फरार चालक और इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. विभाग यह भी पता लगाने में जुटा है कि शराब की यह खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में इसे किस जगह पहुंचाया जाना था.