ब्रेकिंग
2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा✦2004 Bihar Encounter : आखिर बाढ़ में ऐसा क्या हुआ था, जिसे लेकर 'छोटे सरकार' कर रहे नीतीश कुमार के लिए कुर्बानी देने का दावा? जानिए इस दिन की पूरी कहानी✦Bihar News: बिहार में शिक्षा विभाग का गजब खेल! असली शिक्षक बकाये के लिए लगाते रहे चक्कर, फर्जी शिक्षिका के खाते में दो महीने में पहुंचे 6.74 लाख रुपये✦Bihar News: बिहार के सरकारी लिपिकों के लिए बड़ी खबर! छठ के बाद तबादले की तैयारी, जानें क्या बदलने वाला है✦Bihar News : सिपाही अजीत की मौत में अफेयर का एंगल! दारोगा पुष्पा से रिश्तों की चर्चा, झूठी कहानी के पीछे क्या था राज?✦Bihar News : बिहार में 2424 KM सड़कें बनेंगी, 1.64 लाख करोड़ की परियोजनाओं को मंजूरी; 8 जिलों को बड़ा फायदा

बिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोप

Bihar News: पूर्वी चंपारण के लखौरा थाना क्षेत्र में सरकारी जमीन पर लगने वाले बाजार से कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। दुकानदारों और ग्रामीणों ने बिना सरकारी बंदोबस्ती शुल्क वसूले जाने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर प्रशासन से जांच...

बिहार में सरकारी जमीन पर बिना बंदोबस्ती वसूली का खेल, दुकानदारों ने लगाए अवैध उगाही के आरोप
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले से सरकारी जमीन पर लगने वाले बाजार में अवैध वसूली का मामला सामने आया है. मामला लखौरा थाना क्षेत्र का है, जहां स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बाजार की सरकारी बंदोबस्ती नहीं होने के बावजूद दुकानदारों और व्यापारियों से पैसे वसूले जा रहे हैं. इस मामले को लेकर इलाके में चर्चा तेज हो गई है.


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस सरकारी जमीन पर बाजार लग रहा है, उसकी अब तक सरकारी डाक या बंदोबस्ती नहीं हुई है. इसके बावजूद बाजार में दुकान लगाने वाले लोगों से नियमित रूप से शुल्क लिया जा रहा है. दुकानदारों का आरोप है कि बिना किसी वैध आदेश के उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं.


ग्रामीणों ने इस पूरे मामले में अंचल कार्यालय के कुछ कर्मियों और अधिकारियों की मिलीभगत होने का भी आरोप लगाया है. उनका कहना है कि यदि बाजार की सरकारी बंदोबस्ती नहीं हुई है, तो फिर वसूली किस आधार पर की जा रही है. लोगों का दावा है कि इस तरह की वसूली से सरकार को हर साल लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है.


मामले को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों ने जिला प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि अवैध वसूली की बात सही साबित होती है, तो इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की शिकायत दोबारा सामने न आए.


वहीं, मोतिहारी सदर अंचल के अंचलाधिकारी (सीओ) सुनील कुमार ने कहा कि फिलहाल उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी. यदि जांच में बिना अनुमति या नियमों के खिलाफ वसूली की बात सामने आती है, तो उसे तुरंत बंद कराया जाएगा और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी.