ब्रेकिंग
संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦बिहार की बेटी ने रचा इतिहास... फाइटर कॉम्बैट लीडर की कमान संभालने वाली बनीं देश की पहली महिला पायलट✦डायवर्सन का निर्माण देखने पहुंचा था युवक, अचानक फिसला पैर… गहरे पानी में डूबने से हो गई मौत✦NEET Student Death Case : 'एक बेटी को न्याय नहीं मिला तो...' NEET छात्रा मौत कांड की CBI रिपोर्ट देख भड़के HAM नेता, कहा - अधिकारियों पर हो कार्रवाई ✦कभी बच्चों संग जमीन पर बैठकर खाती हैं मिड-डे मील, तो कभी छात्राओं संग खेलती हैं बास्केटबॉल… जानिए कौन हैं IAS छिरिङ वाई भूटिया

मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने एएन कॉलेज, पटना में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में पहली क्लास ली। उन्होंने इसे पिता का सपना साकार होने जैसा बताया।

बिहार न्यूज
गुरू की भूमिका में मंत्री अशोक चौधरी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA:बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी आज प्रोफेसर की भूमिका में नजर आएं। बच्चों को क्लासरुम में पढ़ाते तस्वीर उनकी सामने आई है। वो कॉलेज के बच्चों को अब पढ़ाएंगे लेकिन इसके लिए वे किसी तरह का वेतन सरकार से नहीं लेंगे। शिक्षण के क्षेत्र में उन्होंने नई पारी की शुरुआत की है। पटना के एएन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति के बाद उन्होंने आज 25 मार्च को अपनी पहली क्लास ली।


राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं को उन्होंने आज पढ़ाया। अशोक चौधरी ने कहा कि यह उनके पिता जी का सपना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने इसे अपने जीवन की नई शुरुआत बताया। सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए लिखा कि एक नया सफर, एक नई शुरुआत 💐


उन्होंने आगे लिखा कि पूज्य पिता जी ने हमारे लिए जो सपना देखा था, आज उसे जीने और साकार करने का अवसर मिला है। बतौर असिस्टेंट प्रोफेसर हमारी कोशिश रहेगी कि छात्रों को Political Science सिर्फ एक विषय नहीं बल्कि समाज, लोकतंत्र और जीवन को समझने का सशक्त माध्यम के रूप में पढ़ा सकूं, उनकी जिज्ञासाओं को शांत कर पाऊं।


शिक्षा का यह पवित्र संबंध ज्ञान के आदान-प्रदान के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करे, इसी संकल्प के साथ हम अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। महत्वपूर्ण पड़ाव तक पहुंचने में जिन गुरुओं, अभिभावकों, मित्रों और शुभचिंतकों का मार्गदर्शन, सहयोग और आशीर्वाद मिला, मैं हृदय से उन सभी के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ। आप सभी का विश्वास और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। 


बता दें कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग ने 2020 में असिस्टेंट प्रोफेसर की बहाली निकाली थी। इस पोस्ट के लिए अशोक चौधरी ने भी आवेदन किया था। जिसमें उनका चयन भी हो गया। पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में फरवरी 2026 में  उनकी नियुक्ति पूरी हुई। आज वो पटना के एएन कॉलेज में छात्र-छात्राओं को पढ़ाया। आज उनका पहला क्लास था। अशोक चौधरी के पढ़ाते फोटो और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास

टैग्स