ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का गजब कारनामा: अरवल में PM मोदी, अमित शाह, प्रियंका चोपड़ा को दे दिया कोरोना वैक्‍सीन

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां आरटीपीसीआर टेस्‍ट और कोरोना वैक्सिनेशन के नाम पर जिले की करपी एपीएचसी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है

स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का गजब कारनामा: अरवल में PM मोदी, अमित शाह, प्रियंका चोपड़ा को दे दिया कोरोना वैक्‍सीन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : बिहार के अरवल जिले से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां आरटीपीसीआर टेस्‍ट और कोरोना वैक्सिनेशन  के नाम पर जिले की करपी एपीएचसी में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है. जान कर हैरान हो जायगे कि यहां वैक्‍सीन लेने वालों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और फिल्‍म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों के नाम शामिल हैं. 


फिलहाल मामला सामने आने के बाद दो डाटा आपरेटरों को नौकरी से हटा दिया गया है. हटाए गए आपरेटरों का कहना है कि हेल्थ आर्गेनाइजर के कहने पर उनलोगों ने ऐसा किया. बता दें सूची में कई ऐसे नाम हैं जिनको देखकर अधिकारी भी चौंक गए. आपरेटर विनय कुमार ने बताया कि शहर तेलपा एपीएचसी में वह पोस्टेड था. उसने स्‍वास्‍थ्‍य प्रबंधक को इसके लिए दोषी ठहराया.


कहा कि उनलोगों को डाटा दिया भी नहीं जाता था और जबरन इंट्री डालने का प्रेशर हेल्‍थ मैनेजर देता था. दूसरे डाटा आपरेटर प्रवीण कुमार ने बताया कि जो डाटा दिया गया उनकी इंट्री की है. उनपर दबाव दिया जाता था. जब बात उपर तक गई तो उन्‍हें नौकरी से निकाल दिया गया है. मिली जानकारी के अनुसार सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई राजनीतिक और फिल्‍मी हस्तियों के नाम हैं. 

टैग्स