ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

बिहार : पागल कुत्तो का आतंक, एक ही दिन में दो दर्जन लोगों को काटकर किया जख्मी

ARWAL : अरवल जिला के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक पागल कुते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इससे पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी

बिहार : पागल कुत्तो का आतंक, एक ही दिन में दो दर्जन लोगों को काटकर किया जख्मी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ARWAL : अरवल जिला के कुर्था प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में एक पागल कुते ने दो दर्जन से अधिक लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। इससे पुरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार कुर्था प्रखंड क्षेत्र के अहमदपुर हरणा, बभना, लोदीपुर,कैथा,निघवां,कोनी,मानिकपुर,केन्दारचक,पिरही सहित अन्य गांवों में एक हीं पागल कुत्ते ने दो दर्जन से अधिक व्यक्तियों को अपना शिकार बनाया और उन्हें काट लिया। 


बताया जा रहा है कि, अहमदपुर हरणा से काटते हुए 10 किलोमीटर की सफर तय कर पागल कुते को जो भी रास्ते मे मिला वह काटते चला गया अंतिम में उस पागल कुते को पिरही गांव के ग्रामीणों ने मार डाला। अहमदपुर हरणा निवासी गणेश राम,कैथा लोदीपुर गांव निवासी अर्जुन यादव,पिरही गांव निवासी कवीन्द्र यादव,इंद्रदेव यादव,सविता देवी सहित दो दर्जन व्यक्ति पागल कुत्ता काटने का वज़ह से अस्पताल पहुंच चुके हैं।


उधर,जिन व्यक्तियों को कुत्ते ने काटा था उन्हें परिजनों द्वारा तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्था में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सक डॉ चितरंजन सिन्हा एवं डॉ नदीम अहमद के द्वारा इलाज किया गया तथा सभी लोगों को वैक्सीन दी गई।