ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

अरवल: पैर फिसलने के बाद आहर में गिरा युवक, पानी में डूबने से हुई मौत

अरवल के कुर्था थाना क्षेत्र में आहर में पैर फिसलने से 30 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। देर रात घर न लौटने पर परिजनों की खोजबीन के बाद शव बरामद हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आहरों के पास सतर्क रहने की अपील की है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: अरवल जिले के कुर्था थाना क्षेत्र से एक दुखद घटना सामने आई है। जहाँ आहर में डूबने से 30 वर्षीय युवक गोरख दास की मौत हो गई। मृतक कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार, गोरख दास कुर्था बाजार से घर लौट रहा था, इसी दौरान जलमन आहर के पास अचानक उनका पैर फिसल गया और वह पानी में डूब गया।


युवक देर रात घर नहीं पहुंचे तो उनके परिजन काफी परेशान हो गए। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह परिजनों ने आहर के किनारे एक गमछा और चप्पल मिला। यह देखकर ग्रामीणों ने घटना की गंभीरता को समझते हुए कुर्था पुलिस को इसकी सूचना दी। कुर्था थानाध्यक्ष समीर कुमार घटनास्थल पर अपने दलबल के साथ पहुंचे और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से जलमन आहर से युवक का शव बरामद किया। 


आहर से बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा गया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आहर के आसपास पर्याप्त सुरक्षा उपाय न होने के कारण अक्सर इस तरह की घटनाएँ होती रहती हैं।


पुलिस ने लोगों से यह अपील की है कि जलाशयों और आहरों के पास अकेले जाने से बचें और बच्चों और युवाओं को सतर्क रहने के लिए जागरूक करें। गोरख दास की असामयिक मृत्यु से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। इस प्रकार यह घटना स्थानीय प्रशासन और समुदाय के लिए एक चेतावनी भी है कि जलाशयों और आहरों के आसपास सुरक्षा के उपायों को और मजबूत किया जाना चाहिए।अरवल: पैर फिसलने के बाद आहर में गिरा युवक, पानी में डूबने से हुई मौतअरवल: पैर फिसलने के बाद आहर में गिरा युवक, पानी में डूबने से हुई मौत

अरवल: पैर फिसलने के बाद आहर में गिरा युवक, पानी में डूबने से हुई मौत

टैग्स
रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता