ब्रेकिंग
Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी✦Bihar Politics : अनंत और ललन सिंह के बीच आखिरी बार कब हुई थी बातचीत? बाहुबली नेता ने खुद किया खुलासा✦ ऑयल टैंकर से पेट्रोल की जगह निकले 30 से ज्यादा मवेशी, अंदर का नजारा देख पुलिस भी हैरान✦पटना-मुजफ्फरपुर का सफर होगा और आसान, हाजीपुर के रास्ते दौड़ेगी रैपिड रेल; जाने क्या है नया अपडेट?✦संजय झा पर भड़के अनंत सिंह ! कौन कितना बड़ा पहलवान है, हम सब जानते हैं, बड़का-बड़का पद पर हैं तो उहे काहे नहीं जिम्मेदारी ले रहे..?✦दादा बने नवजोत सिंह सिद्धू, 3 दिन बाद दिखाई पोती की पहली झलक, गोद में लेकर भावुक हुईं दादी

अर्धनग्न हालत में थानेदार का वीडियो वायरल, जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान

BHOJPUR: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच भोजपुर जिले के एक थानेदार का वीडियो भी इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जब मामला बि

अर्धनग्न हालत में थानेदार का वीडियो वायरल, जवाब सुनकर रह जाएंगे हैरान
First Bihar
2 मिनट

BHOJPUR: सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां आए दिन कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। इसी बीच भोजपुर जिले के एक थानेदार का वीडियो भी इंटरनेट पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। जब मामला बिहार पुलिस मुख्‍यालय तक पहुंचा तो मामले की जांच की गई। मुख्‍यालय के निर्देश पर एसपी संजय कुमार सिंह जांच के लिए खुद ही थाने में पहुंच गए। जब थानाध्‍यक्ष से जवाब मांगा गया तो उन्होंने ऐसी बात कही कि एसपी भी सुनकर चौंक गए। 



मामला आरा के मुफस्सिल थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह का है। वायरल वीडियो में थानाध्‍यक्ष शर्ट उतारे थाना में बैठकर ड्यूटी कर रहे है। इस बारे में थानाध्यक्ष ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि उनके शरीर में एलर्जी जैसा हुआ है। उन्होंने डाक्टर को दिखाया था। डाक्टर ने कपड़े को लेकर सलाह भी दी थी। वायरल वीडियो नौ जून का बताया जा रहा है। इसमें थानाध्यक्ष शर्ट उतारकर लोगों की शिकायत सुन रहे हैं। उनके अलावा थाना में चार-पांच लोग कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। 



रविवार को एसपी ने खुद मुफस्सिल थाना पहुंचकर पूरे मामले का संज्ञान लिया। थानाध्यक्ष ने सफाई देते हुए कहा कि एक रोज पहले डाक्टर से दिखाए थे। शरीर में खुजली हो रहा था। इसलिए शर्ट पहनने में परेशानी हो रही थी। कुछ लोग उनकी छवि को धूमिल करने के लिए तरह-तरह का पोस्ट बनाकर वायरल कर रहे हैं। 


टैग्स