ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षा विभाग का अजब कारनामा, रिटायरमेंट के अगले ही दिन टीचर की करा दी विशिष्ट शिक्षक में ज्वाइनिंग

Bihar Teacher: बिहार के अररिया में शिक्षा विभाग का एक ऐसा कारनामा सामने आया है, जिसको सुनकर हर कोई हैरान है. यहां रिटायरमेंट के बाद यहां एक शिक्षक की फिर से ज्वाइनिंग करा दी गई.

Bihar Teacher News
बिहार में शिक्षा विभाग का कारनामा
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Teacher: बिहार में शिक्षा विभाग के एक अजब कारनामा सामने आया है। अररिया में रिटायरमेंट के अगले ही दिन एक शिक्षक को विशिष्ट शिक्षक में ज्वाइन करा दिया गया। मामला सामने आया तो जिले के शिक्षा महकमें में हड़कंप मच गया। आनन फानन में हेडमास्टर को शो-कॉज किया गया।


दरअसल, पूरा मामला अररिया के कुर्साकांटा प्रखंड के मवि रहटमीना का बताया जा रहा है। साल 2006 में मो. जलालुद्दीन की शारीरिक शिक्षक के तौर पर बहाली हुई थी। नियम के तहत बीते 31 दिसंबर 2024 को वह सेवानिवृत हो गए लेकिन रिटायर होने की जगह उन्हें 1 जनवरी 2025 को विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान करा लिया गया। मामला सामने आने के बाद जिले के शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।


डीपीओ रवि रंजन ने मो.जलालुद्दीन के योगदान को रद्द करते हुए प्रभारी हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा है। डीपीओ ने पूछा है कि किन परिस्थितियों में रिटायर हो चुके शिक्षक को फिर से विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान कराया गया है। हेडमास्टर द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं देने पर डीपीओ ने सख्त कार्रवाई की बात कही है। लोगों का कहना है कि स्कूल के एक शिक्षक बहुत दिनों तक जिला शिक्षा कार्यालय में तैनात थे उनकी मिलीभगत से ही सारा खेल हुआ है।


पूरे मामले पर डीपीओ रवि रंजन ने बताया कि 31 दिसंबर को सेवानिवृत हो चुके शारीरिक शिक्षक मो. जलालुद्दीन द्वारा सेवानिवृति के बाद एक जनवरी को विशिष्ट शिक्षक के रूप में योगदान देने का मामला सामने आने के बाद तुरंत उनके योगदान को अस्वीकृत करते हुए हेडमास्टर से जवाब मांगा गया है। पूरे मामले में दोषियों की पहचान की जा रही है और जो लोग भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता