ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

PFI मामले में बिहार में सुबह सवेरे NIA की रेड, दरभंगा से अररिया तक चल रही छापेमारी

PATNA : बिहार के 6 शहरों के 16 ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी करने पहुंची है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में एनआईए टीम की रेड चल रही है।

PFI मामले में बिहार में सुबह सवेरे NIA की रेड, दरभंगा से अररिया तक चल रही छापेमारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार के 6 शहरों के 16 ठिकानों पर एनआईए की टीम छापेमारी करने पहुंची है। दरभंगा के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव और लहेरियासराय थाना क्षेत्र के उर्दू में एनआईए टीम की रेड चल रही है। ये छापेमारी सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव के मोहम्मद मुस्तकीम के घर पर चल रही है। इसके अलावा अररिया, सारण, कटिहार और मुजफ्फरपुर में भी एनआईए की छापेमारी जारी है। 




आपको बता दें, देश विरोधी गतिविधियों में फुलवारी शरीफ में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसको लेकर आज एनआईए की टीम सुबह-सवेरे हरकत में आ गई है। एफआईआर में इस गांव के मो सनाउल्लाह और मो मुस्तकीम नामजद है। पिछले महीने भी एनआईए की टीम ने इन दोनों जगहों पर छापेमारी की थी। मुस्तकीम के माता-पिता और भाई से पूछताछ चल रही है। हालांकि मुस्तकीम घर पर मौजूद नहीं है। आपको बता दें, पीएफआई से कनेक्शन को लेकर ये छापेमारी की जा रही है। सिंहवाड़ा थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने गांव की नाकाबंदी की है। 




वहीं, अररिया के जोकीहाट में NIA की छापेमारी चल रही है। एहसान प्रवेज के घर अरतिया में ये रेड की जा रही है। आपको बता दें, फुलवारी शरीफ मामले में एहसान का नाम सामने आया था, जो SDPI के प्रदेश महासचिव है। इसको लेकर NIA की छापेमारी सुबह-सवेरे छापेमारी करने पहुंच गई है। 


टैग्स