ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

महिला सिपाही ने की आत्महत्या, 2 साल पहले ज्वाइन की थी बिहार पुलिस में नौकरी

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. महिला कांस्टेबल के खुदकुशी के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना

महिला सिपाही ने की आत्महत्या, 2 साल पहले ज्वाइन की थी बिहार पुलिस में नौकरी
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. महिला कांस्टेबल के खुदकुशी के बाद जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. घटना की सूचना  मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे हैं. मामले की छानबीन की जा रही है.


मामला अररिया जिले के सिमराहा थाना का है. जहां सिमराहा में थाने में पोस्टेड एक महिला सिपाही ने आत्महत्या कर ली है. मिली जानकारी के मुताबिक फंदे से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया है. मृतक महिला सिपाही की पहचान श्रुति कुमारी के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि श्रुति मुंगेर की रहने वाली थी, जिसकी पोस्टिंग अररिया के सिमराहा थाना में हुई थी.


अररिया के एसपी हृदय कांत तिवारी ने जानकारी दी कि एक महिला सिपाही की डेड बॉडी मिली है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम कराने के लिए जिला अस्पताल में भेजी है. बताया जा रहा है कि दो साल पहले 2018 में ही श्रुति कुमारी ने बिहार पुलिस में नौकरी ज्वाइन की थी. इसी साल फ़रवरी महीने में उसकी पोस्टिंग अररिया जिले के सिमराहा थाना में हुई थी.

टैग्स