ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

शिक्षा विभाग का अजूबा कारनामा, हाजिरी नहीं बनाने पर मुर्दों से भी मांगा स्पष्टीकरण

2024 में जिन शिक्षकों का देहांत हो गया उनसे शिक्षा विभाग ने हाजिरी नहीं बनाने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर लोग मजाक उड़ा रहे हैं पूछ रहे हैं कि क्या अब कब्र में दबा मुर्दा भी जवाब देगा।

BIHAR EDUCATION DEPT
शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Bihar News: बिहार के अररिया जिले में शिक्षा विभाग का कारनामा देखने को मिला। जो अब सुर्खियां बनी हुई है। दरअसल शिक्षा विभाग ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर उपस्थिति दर्ज नहीं करने वाले 1024 शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा था। लेकिन भेजे गये लिस्ट में मुर्दे और रिटायर्ड शिक्षक भी शामिल है। 



अररिया जिले में DPO स्थापना रवि रंजन ने ई-शिक्षा कोष पोर्टल पर हाजिरी नहीं बनाने वाले 1024 शिक्षकों को शॉ कॉज भेजा था। जिसमें मृत शिक्षक भी शामिल है। मृत शिक्षक से भी स्पष्टीकरण मांग दिया गया। ऐसे शिक्षकों का नाम पोर्टल से नहीं हटाया गया है जिसके कारण यह समस्या हो रही है। हैरानी की बात तो यह है कि डीईओ कार्यालय में मृत शिक्षकों का डाटा भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह विभाग की घोर लापरवाही है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है।



बीबी नहार, अंतेश कुमार सिंह, देवानंद मंडल, मनोज कुमार पटवे,परमानंद ऋषिदेव, मंजूर आलम, नसीम अख्तर, विश्वबंधु ठाकुर, अफसाना खातून, मो. कासिम और सादिक अनवर का निधन 2024 में ही हो गया था। बावजूद इसके स्कूल नहीं आने को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। इसके अलावे रिटायर्ड शिक्षक को भी शो कॉज भेजा गया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर लोग मजाक उड़ा रहे हैं। पूछ रहे है कि क्या अब कब्र में दबा मुर्दा भी जवाब देगा। 

शिक्षा विभाग का अजूबा कारनामा, हाजिरी नहीं बनाने पर मुर्दों से भी मांगा स्पष्टीकरण

टैग्स