ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

बिहार: मिड डे मील में सांप मिलने से हड़कंप, 100 से अधिक बच्चों ने खाया है खाना, अस्पताल में कराया गया भर्ती

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां मिड डे मील में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस बाद की जानकारी मिलने के बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 1

बिहार: मिड डे मील में सांप मिलने से हड़कंप, 100 से अधिक बच्चों ने खाया है खाना, अस्पताल में कराया गया भर्ती
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां मिड डे मील में सांप मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। इस बाद की जानकारी मिलने के बाद स्कूल परिसर में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। करीब 100 बच्चों ने मध्याह्न भोजन खा लिया था इसके बाद पता चला कि उसमें सांप मिला है। आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए फारबिसगंज स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना जोगबनी नगर परिषद के अमौना माध्यमिक विद्यालय का है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह स्कूल में पढाई के बाद बच्चों को मिड डे मील परोसा गया था। करीब 100 से अधिक बच्चे खाना खा चुके थे इसके बाद जानकारी मिली की मध्याह्न भोजन में सांप का बच्चा मिला है। इस बात की जानकारी जैसे ही बच्चों के परिजनों में मिली सभी आनन फानन में स्कूल पहुंच गए और बच्चों का हालचाल लिया।


मिड डे मील का खाना खाने वाले सभी बच्चों को आनन फानन में फारबिसगंज स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, एनजीओ के माध्यम से स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा जाता है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर एसडीओ समेत अन्य पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है।