ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

बिहार: बिना महिला कांस्टेबल के घर में घुस गई उत्पाद विभाग की टीम, महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप

ARARIA : खबर अररिया की है, जहां उत्पाद विभाग की टीम बिना महिला कांस्टेबल के घर में घुस गई। मामला मंगलवार देर रात का है। गुस्साए लोगों ने अररिया RS OP के सामने जमकर हंगामा शुरू कर द

बिहार: बिना महिला कांस्टेबल के घर में घुस गई उत्पाद विभाग की टीम, महिलाओं के साथ बदसलूकी का आरोप
First Bihar
2 मिनट

ARARIA : खबर अररिया की है, जहां उत्पाद विभाग की टीम बिना महिला कांस्टेबल के घर में घुस गई। मामला मंगलवार देर रात का है। गुस्साए लोगों ने अररिया RS OP के सामने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, लोगों का ये भी आरोप है कि उत्पाद विभाग की टीम घर में घुस गई और महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगी। 



लोगों ने उत्पाद विभाग के 5 कर्मियों ने खिलाफ थाना में आवेदन भी दिया है और उनके खिलाफ जांच की मांग की है। लोगों का कहना है कि उत्पाद विभाग की टीम अचानक कमरे में घुस गई, जिससे घर की महिलाओं को काफी परेशानी हुई। आरोप है कि उन्होंने अपने साथ किसी महिला कांस्टेबल को भी नहीं रखा था और घर की महिलाओं के साथ बदसलूकी भी की है। 



वहीं, उत्पाद अधीक्षक ने फोन पर बताया कि शराब पीने के आरोपी को टीम गिरफ्तार करने गई थी। लोग बेवजह इस तरह का आरोप लगा रहे हैं। लिखित आवेदन में कहा गया है कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए घर में रखे सोने और अन्य समानों को उत्पाद विभाग की टीम ने लूट लिया। जबकि उत्पाद विभाग कह रही कि शराब पीने के आरोपी की गिरफ़्तारी के बाद लोगों का यह आरोप निराधार है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANTU BHAGAT

FirstBihar संवाददाता