ब्रेकिंग
भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी को न्याय दिलाने की मांग तेज, 17 जुलाई को जंतर-मंतर पर धरना, जांच पर उठे सवालAadhaar यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव: mAadhaar ऐप बंद, UIDAI ने लॉन्च किया नया Aadhaar App; जानें.. नए फीचर्सबिहार के यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी, इस एयरपोर्ट से चार महीने तक सप्ताह में दो दिन नहीं उड़ेंगे विमानदर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया भारी बवाल; पुलिस पर पथराव और तोड़फोड़Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म

अररिया में सड़क पर उत्पात: लाठी-डंडे से लैस हजारों लोगों ने गदर काटा, छठ-दीपावली के बैनर-पोस्टर फाड़े, सांसद के बयान पर नाराजगी

ARARIA: बिहार के अररिया शहर में जमकर उत्पात हो रहा है. लाठी-डंडे से लैस हजारों लोग सड़क पर गदर काट रहे हैं. वे स्थानीय बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के बयान के खिलाफ उतरे हैं. अररिया शह

अररिया में सड़क पर उत्पात: लाठी-डंडे से लैस हजारों लोगों ने गदर काटा, छठ-दीपावली के बैनर-पोस्टर फाड़े, सांसद के बयान पर नाराजगी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बिहार के अररिया शहर में जमकर उत्पात हो रहा है. लाठी-डंडे से लैस हजारों लोग सड़क पर गदर काट रहे हैं. वे स्थानीय बीजेपी सांसद प्रदीप सिंह के बयान के खिलाफ उतरे हैं. अररिया शहर में छठ-दीपावली की शुभकामना वाले पोस्टर औऱ बैनर फाड़े जा रहे हैं. सड़क को भी जाम कर दिया गया है. घंटों हुए उत्पात के दौरान पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आयी.


बीजेपी सांसद बयान के बाद फसाद

दरअसल, अऱरिया में दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की हिन्दू स्वाभिमान यात्रा पहुंची थी. इस दौरान हुए जनसभा में अररिया से बीजेपी के सांसद प्रदीप सिंह ने कहा था कि अररिया में अगर रहना है तो हिन्दू बनकर रहना होगा. दो दिन बाद सड़क पर उत्पात होना शुरू हुआ है.


बुधवार को हजारों की तादाद में जुटे एक समुदाय विशेष के लोगों ने अररिया शहर के गोढ़ी चौक को जाम कर दिया. सड़क पर अगजनी भी की गयी. इस दौरान वहां पुलिस की टीम पहुंची लेकिन पुलिस पूरी तरह से बेबस नजर आ रही थी. हंगामा कर रहे लोगों के सामने अररिया के एएसपी राम पुकार सिंह ने बहुत मान-मनौव्वल किया लेकिन लोग हटने को तैयार नहीं हुए.


छठ-दीपावली के पोस्टर-बैनर फाड़े

इस पूरे वाकये का जो वीडियो सामने आया है उसमें दिख रहा है कि कम उम्र के लड़के लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे थे. उन्होंने सड़क किनारे लगे दीपावली और छठ के कई बैनर-होर्डिंग में तोड़ फोड़ की. सड़क से गुजर रही कुछ गाड़ियों में भी तोड़-फोड़ की गयी. ये सारा पुलिस के सामने हो रहा था लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी हुई थी. उत्पातियों के कारण शहर के बडे हिस्से में दुकानदारों ने अपनी दुकानें भी बंद रखीं. देर शाम तक अररिया की यही स्थिति बनी हुई थी.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता