ब्रेकिंग
अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहरअररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा प्रशांत किशोर के अभिनंदन समारोह में बिजली गुल: अंधेरे में पॉकेटमारों ने किया हाथ साफ, आधा भाषण देकर पटना रवाना हुए PKविजिलेंस ने भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता को 1 लाख रुपये घूस लेते किया गिरफ्तार, ठेकेदार से 3 लाख की मांगी थी रिश्वत, गिरफ्तारी के बाद पटना आवास पर छापाBuxar Crime: 12 नाबालिग छात्राओं से अश्लील हरकत करने वाले सस्पेंड दोनों शिक्षकों की अब जाएगी नौकरी, शिक्षा मंत्री ने गिरफ्तारी के दिये निर्देश‘वोडाफोन के पग कुत्ते की तरह पीछे-पीछे नहीं चल सकती पत्नी’, मद्रास हाईकोर्ट ने तलाक पर लगाई मुहर

अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी, ई-मेल मिलने के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

अररिया सिविल कोर्ट को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले की धमकी वाला ई-मेल मिला। STF, पुलिस और बम निरोधक टीम ने कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली।

बिहार न्यूज
पश्चिम बंगाल से मेल भेजे जाने का दावा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ARARIA: अररिया व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) को 10 सितंबर से पहले आतंकी हमले के जरिए तबाह करने की धमकी मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आधिकारिक ई-मेल पते पर धमकी भरा पत्र भेजा गया, जिसमें न्यायालय परिसर में बड़े आतंकी हमले की बात कही गई है। सूचना मिलने के बाद गुरुवार को कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली गई और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई।


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस-प्रशासन तत्काल एक्शन में आ गया। सूचना मिलते ही स्पेशल टास्क फोर्स (STF) पूर्णिया के डीएसपी मो. अली साबरी, अररिया सदर एसडीपीओ सुशील कुमार, साइबर डीएसपी रघुनाथ सिंह और नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक भारी पुलिस बल के साथ न्यायालय परिसर पहुंचे।


सुरक्षा टीम ने डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक उपकरणों की मदद से मुख्य इजलास, बार एसोसिएशन, रिकॉर्ड रूम, हाजत समेत परिसर के विभिन्न हिस्सों की बारीकी से जांच की। संदिग्ध स्थानों और कोनों को भी खंगाला गया। एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।


पश्चिम बंगाल से मेल भेजे जाने का दावा

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरा ई-मेल पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्धमान जिले से भेजा गया है। यह पत्र कथित तौर पर वरिष्ठ अधिवक्ता मृगांका बनर्जी के नाम और डिजिटल हस्ताक्षर के साथ भेजा गया है। ई-मेल में 27 अगस्त की तारीख दर्ज है।


पत्र में जिला एवं सत्र न्यायाधीश को संबोधित करते हुए दावा किया गया है कि भेजने वाले की पत्नी के मोबाइल नंबर पर एक ‘सीक्रेट इंफॉर्मेशन’ प्राप्त हुई थी। इस कथित गोपनीय सूचना के आधार पर कहा गया है कि कुछ आतंकी संगठन 10 सितंबर से पहले अररिया कोर्ट में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को वरिष्ठ अधिवक्ता बताते हुए यह भी लिखा है कि उसने अपने एक मुवक्किल के मोबाइल से यह संदेश भेजा है।


कोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई

सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के अनुसार, बुधवार शाम सिविल कोर्ट की ओर से पुलिस अधीक्षक को धमकी से संबंधित पत्र प्राप्त हुआ था। इसके बाद गुरुवार को न्यायालय परिसर का विस्तृत सिक्योरिटी ऑडिट कराया गया।एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई है। पुलिस लाइन से अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है। कोर्ट आने वाले लोगों और उनके सामान की मेटल डिटेक्टर से जांच की जा रही है।


साइबर टीम कर रही ई-मेल की जांच

पुलिस के अनुसार, साइबर सेल की तकनीकी टीम धमकी भरे ई-मेल की जांच में जुटी है। टीम ई-मेल के आईपी एड्रेस, रूट और संदेश भेजने के माध्यम की तकनीकी पड़ताल कर रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि धमकी वास्तविक है या फिर किसी शरारती तत्व की ओर से दहशत फैलाने की कोशिश। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच के आधार पर जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।