ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

अररिया: अनंत मेले से कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव हथियार सहित गिरफ्तार, दर्जनों मामले दर्ज

अररिया पुलिस ने अनंत मेले से कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर भरगामा और रानीगंज थाने में दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने पिस्टल, दो मैगजीन, पांच जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की।

बिहार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

ARARIA: अररिया जिले के भरगामा थाना क्षेत्र के रहड़िया में लगे अनंत मेला से पुलिस ने कुख्यात अपराधी रॉबिन यादव को एक पिस्टल,दो मैगजीन,पांच जिंदा कारतूस,एक मोटरसाइकिल और नगद 22 सौ रूपये के साथ गिरफ्तार किया गया। 


कुख्यात रॉबिन यादव को पुलिस कई संगीन मामलों में तलाश कर रही थी।गिरफ्तार रॉबिन यादव पर जिले में एक दर्जन से अधिक रानीगंज और भरगामा थाना में संगीन मामलों में कांड दर्ज है।सोमवार शाम को एसपी अंजनी कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर यह जानकारी दी। 


एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि भरगामा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर शम्भू कुमार झा को रात्रि गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि रहड़िया में आयोजित अनंत मेला में कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग हथियार के साथ घूम रहे हैं।इस सूचना को भरगामा थानाध्यक्ष को अवगत कराया गया। सूचना की गंभीरता को देखते हुए भरगामा थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया।छापामारी टीम जब मेला में पहुंची तो देखा कि एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने घेर रखा है। 


टीम ने तत्काल उसे अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में पकड़े गए व्यक्ति ने अपना नाम रॉबिन यादव, उम्र 28 वर्ष, पिता श्यामानन्द यादव रानीगंज के बेलसारा का रहने वाला बताया। तलाशी के क्रम में उसके दाहिने कमर से एक लोडेड पिस्टल मैगजीन सहित बरामद हुई। पिस्टल को अनलोड करने पर उसमें से तीन जिंदा कारतूस मिले।साथ ही उसकी दाहिनी जेब में उसी पिस्टल का एक और मैगजीन बरामद हुआ,जिसमें 2 जिंदा कारतूस था।


इसके अतिरिक्त,एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।इस संबंध में भरगामा थाना कांड संख्या 312/25, दिनांक 07 सितम्बर 25 धारा - 25(1-बी) ए / 26/35 आर्म्स एक्ट अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त रॉबिन यादव पर अररिया जिले के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। 


वर्तमान में उससे बरामद हथियार मेले में हथियार लेकर आने तथा उसके अन्य साथियों के संबंध में एसपी ने आवश्यक पूछताछ करने की बात कही। छापेमारी दल में भरगामा थानाध्यक्ष राजेश कुमार,एसआई शंभू झा,होमगार्ड के जवान धीरज ठाकुर,अजय कुमार,रंजन कुमार पासवान शामिल थे।

अररिया से राजेश की रिपोर्ट