ब्रेकिंग
नेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंनेपाल में फ्लैश फ्लड, बिहार में बढ़ी टेंशन! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, इन इलाकों पर नजरनेपाल में तबाही के बाद बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा! गंडक बैराज से 1.50 लाख क्यूसेक पानी छोड़ाBihar News : बिहार के हर जिले में बनेगी साइंस सिटी! जीविका दीदियों को 25 लाख सोलर का बड़ा टारगेट, CM सम्राट ने दिए ये निर्देशBihar weather : बिहार में फिर बदला मौसम, आज इन जिलों में झमाझम बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहें

सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे उचक्के को भीड़ ने दबोचा, जमकर की पिटाई; बाद में पुलिस को सौंपा

Bihar News: आरा सदर अस्पताल परिसर में इलाज के लिए आए एक बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे दो लोगों में से एक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही।

सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे उचक्के को भीड़ ने दबोचा, जमकर की पिटाई; बाद में पुलिस को सौंपा
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के भोजपुर जिले के आरा शहर स्थित सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब इलाज कराने आए एक छोटे बच्चे के गले से सोने का लॉकेट काटकर भाग रहे दो उचक्कों में से एक को लोगों ने पकड़ लिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामे जैसी स्थिति बनी रही।


घटना सदर अस्पताल परिसर स्थित न्यू ओपीडी भवन की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सोमवार की दोपहर एक महिला अपने बच्चे को इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी। वह न्यू ओपीडी भवन में बच्चे का नंबर लगाने के लिए कतार में खड़ी थी। उसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर दो युवक वहां पहुंचे और बच्चे के गले में पहना सोने का लॉकेट काट लिया।


बताया जा रहा है कि लॉकेट काटते ही दोनों युवक तेजी से वहां से भागने लगे। इसी दौरान महिला को इसकी भनक लग गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनते ही अस्पताल परिसर में मौजूद लोग हरकत में आ गए और दोनों उचक्कों का पीछा करने लगे।


भागने के दौरान एक आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया, लेकिन दूसरे युवक को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े जाने के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। काफी देर तक अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जुटी रही।


पकड़े गए युवक की पहचान नवादा थाना क्षेत्र के नवादा मोहल्ला निवासी बुटन डोम के पुत्र सुनील डोम के रूप में बताई जा रही है। घटना के बाद अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों और उनके परिजनों के बीच भी दहशत और चर्चा का माहौल बना रहा। लोगों का कहना था कि अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अक्सर इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता।


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को लोगों के कब्जे से छुड़ाकर अपने साथ ले गई। फिलहाल पुलिस अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि फरार आरोपी का पता लगाया जा सके। घटना के बाद अस्पताल आने वाले लोगों में सतर्कता बढ़ गई है।