ब्रेकिंग
फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर✦फिर से पलटी मारेंगे नीतीश कुमार? RJD बोली- राजनीति में कुछ भी संभव.. ‘बिहार में जिधर खीर, उधर भीड़’✦बेटी की शादी के बीच अनंत सिंह ने विधानसभा से मांगा अतिरिक्त समय, 7 दिन में देना था नोटिस का जवाब; जानिए पूरा मामला✦ट्रक की जोरदार टक्कर से पलटी स्कॉर्पियो, पिता-बेटे समेत एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर✦अनंत सिंह का बड़ा ऐलान! अब नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव, सीधे लोकसभा चुनाव में उतरेंगे; विधायक आवास पर भी किया बड़ा खुलासा✦छठ पर घर लौट रहे लोगों की वैन 700 मीटर गहरी खाई में गिरी, 10 की मौत; तीन की हालत गंभीर

आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत

ARA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा तो रोज़ हो रहे क्राइम से लगाया जा सकता है। ताज़ा मामला आरा जिले का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने युवक के सिर में गोली

आरा में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
First Bihar
2 मिनट

ARA : बिहार में अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है इसका अंदाजा तो रोज़ हो रहे क्राइम से लगाया जा सकता है। ताज़ा मामला आरा जिले का है, जहां हथियारबंद अपराधियों ने युवक के सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौत हो गई। घटना के वक्त युवक शौच करने गया था। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ युवक जब शौच करने गया था तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे निशाना बना लिया और उसे गोली मार दी। अपराधी पहले से ही वहां घात लगाए बैठे थे। घटना जिले के चांदी थाना क्षेत्र के रामपुर-प्रतापपुर गांव की है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत फ़ैल गया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। 




फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर अपराधियों ने इस घटना को अंजाम क्यों दिया। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और जल्द से जल्द बदमाशों को पकड़ने की कोशिश कर रही है। 

टैग्स