ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

आरा के 12 इलाके कोरोना फ्री, डीएम ने कंटेनमेंट जोन से किया बाहर

ARA : कोरोना का संक्रमण बिहार में काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि भोजपुर जिले के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. आरा में डीएम रोशन कुशवाहा ने लगभग एक दर्जन इलाकों को कंटेन

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

ARA : कोरोना का संक्रमण बिहार में काफी तेजी से बढ़ रहा है. हालांकि भोजपुर जिले के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है. आरा में डीएम रोशन कुशवाहा ने लगभग एक दर्जन इलाकों को कंटेनमेंट जोन एरिया से बाहर कर दिया है. यानी कि अब ये इलाके सेफ या सामान्य जोन की श्रेणी में शामिल हो गए हैं.


भोजपुर में 29 मरीज स्वस्थ
भोजपुर के लोगों के लिए एक बड़ी राहत की खबर बीते दिन बुधवार को सामने आई थी. जिले के आधा दर्जन और मरीज कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो गए. इसके साथ ही जिले में अब ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29 हो गई है. एक महिला सिपाही समेत कोरोना पॉजिटिव पाए गए छह लोगों को आइसोलेशन वार्ड से कल छुट्टी मिली थी. स्वस्थ होने वालों में पांच प्रवासी मजदूर शामिल हैं.


आरा में 23 कोरोना केस एक्टिव
भोजपुर कई इलाकों से अब तक 52 मरीज सामने आये हैं. जिसमें से 29 लोग ठीक हो गए हैं. लिहाजा अभी भी इस जिले में 23 कोरोना केस एक्टिव हैं. गुरूवार को भोजपुर डीएम रोशन कुशवाहा की ओर से लोगों के लिए एक खुशखबरी दी गई. डीएम ने उन इलाकों को सेफ या सामान्य जोन में शामिल किया, जिन कंटेनमेंट जोन से पिछले 28 दिनों से कोई भी मरीज सामने नहीं आये हैं. दरअसल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह मापदंड तय किया गया है कि जिन कंटेनमेंट जोन से लगातार 4 हफ्ते से कोई नया मामला सामने नहीं आता है, उसे सामान्य जोन की श्रेणी में शामिल किया जायेगा.


ये इलाके हुए कोरोना फ्री
भोजपुर डीएम ने बताया कि गांगी पुल, वधावातपुर लख, धरहरा, बिंदटोली, धरहरा पुल, बलीगंज, रामगढ़िया, शीशमहल, सिंडिकेट, मीरगंज और जमालपुर में वार्ड नंबर 12 के तीन किलोमीटर की परिधि वाले एरिया को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है. जिलाधिकारी के मुताबिक आरा गांगी पुल से गांगी बांध होते हुए बिंदटोली मोड़, मरुतिनगर लकड़िया पुल, सिंगही, आरा-सिन्हा रोड स्थित पेट्रोल पंप तक के क्षेत्र को सेफ या सामान्य जोन की श्रेणी में शामिल किया गया है. 


आरा के 12 इलाके कोरोना फ्री, डीएम ने कंटेनमेंट जोन से किया बाहर

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें