ब्रेकिंग
खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....✦खगड़िया में बाइक सवार बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारी गोली, प्लाई दुकान बंद कर घर लौट रहे थे दोनों✦मधुबनी में बस से कुचलकर 5 साल के मासूम की मौत, जयपुर से छठ मनाने गांव लौट रहा था परिवार✦भाजपा के भीष्म पितामह कैलाशपति मिश्र के नाम पर बनेगा पुस्तकालय, पुण्यतिथि के मौके पर राज्य सरकार ने लिया फैसला✦अनिल अंबानी ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, 510 करोड़ की संपत्ति कुर्क, 2 चार्टर्ड विमान और 6 प्लॉट भी जब्त✦मोतिहारी में वेतन घोटाला : मदरसा शिक्षक को किसने किया DEO कार्यालय में प्रतिनियुक्त ? तत्कालीन डीपीओ साहेब आलम और घोटालेबाज टीचर में था गहरा संबंध....

मुजफ्फरपुर में भाई ने पेट्रोल डालकर भाई को जिंदा जलाया, हालत नाजुक

MUZAFFARPUR : जिले में आपसी विवाद में एस सनकी भाई ने अपने सगे भाई पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. तभी शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और फिर पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया.

मुजफ्फरपुर में भाई ने पेट्रोल डालकर भाई को जिंदा जलाया, हालत नाजुक
Anamika
2 मिनट

MUZAFFARPUR :  जिले में आपसी विवाद में एस सनकी भाई ने अपने सगे भाई पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की. तभी शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए और फिर पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया. 

मामला मुशहरी थाना क्षेत्र के सूथिआरा गांव की है. जहां रविवार की रात  1 बजे उदय कुमार नामक युवक के शरीर पर उसके अपने ही भाई और भौजाई ने पेट्रोल डाल कर आग लगा दिया. तभी शोर मचाने पर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए और गंभीर रुप से घायल उदय को इलाज के लिए अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है. 

इस घटना के बाद पूरे गाँव मे सनसनी फैल गयी है. उदय के बेहतर इलाज के लिए उसे  एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है, जहां हालत नाजुक है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दोनों भाई में कुछ महीनों से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार की रात उदय बाहर में सोया हुआ था. तभी  उसका भाई  अजय और उनकी पत्नी वहीं पहुंची और दोनों ने मिलकर उसके शरीर पर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों फरार हो गए हैं.  

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU SHARMA

FirstBihar संवाददाता