ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज: महिला रेलकर्मियों को दी गई ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी

DESK: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगों का त्योहार होली आज एक ही दिन है। होली आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आज: महिला रेलकर्मियों को दी गई ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK:  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस और रंगों का त्योहार होली आज एक ही दिन है। होली आज पूरे देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। महिलाओं को सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भी कई जगहों पर कार्यक्रम हो रहे हैं। महिला दिवस के मौके पर छपरा जंक्शन पर महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। आज छपरा स्टेशन का नजारा कुछ अलग था। आज के दिन पुरुषों की जगह महिलाओं ने ट्रेन संचालन की पूरी जिम्मेदारी बखूबी संभाल रखी थी। 


महिला कर्मियों ने सीवान जाने वाली पैसेंजर ट्रेन का परिचालन किया। इससे पहले महिला रेल कर्मियों को स्टेशन मैनेजर ने गुलदस्ता भेट कर सम्मानित किया। खुद को सम्मानित होता देख महिला कर्मी काफी खुश दिखी। गार्ड सोनाली से लोको पायलट श्वेता कुमारी ने पैसेंजर ट्रेन को चलाने की अनुमति मांगी।


गार्ड के हरी झंडी दिखाये जाने के बाद उन्होंने ट्रेन को आगे बढ़ाया। ट्रेन में सुरक्षा की कमान आरपीएफ की कॉन्स्टेबल अनिता कुमारी और शेष मणि में हाथों में था वही टिकट चेंकिग की जिम्मेदारी महिला टीटीई प्रतिमा कुमारी निभा रहीं थीं। स्टेशन प्रबंधक विनय कुमार,समेत कई अधिकारी भी इस दौरान मौजूद थे। स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। इसलिए ट्रेन के संचालन की पूरी जिम्मेदारी महिलाओं को दी गयी है।