ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

स्कूटी सवार महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल

BEGUSARAI:- जिले में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कूटी पर पति और दो बच्चे सवार थे । हादसे में

स्कूटी सवार महिला को अनियंत्रित ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर महिला की मौत, पति और दो बच्चे घायल
Santosh Singh
2 मिनट

BEGUSARAI:- जिले में रफ्तार का कहर अब भी जारी है। तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने स्कूटी सवार महिला को रौंद डाला। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। स्कूटी पर पति और दो बच्चे सवार थे । हादसे में पति बाल-बाल बच गए जबकि दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना तेघरा थाना क्षेत्र के ठाकुरीचक के पास की है। घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

मृतक महिला की पहचान खोदावंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मेघौल निवासी धर्मेंद्र शर्मा की पत्नी सरिता देवी के रूप में की गई है। बताया जाता है कि महिला अपने मायके आई हुई थी। जो पति और दो बच्चों के साथ स्कूटी पर सवार होकर मेघौल स्थित अपने ससुराल जा रही थी तभी अनियंत्रित होकर स्कूटी गिर पड़ा। मृतका के पति धर्मेंद्र स्कूटी को चला रहे थे। स्कूटी गिरने के बाद पत्नी और बच्चे भी गिर पड़े। तभी विपरित दिशा से आ रही ट्रक ने महिला को रौंद डाला। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। वही इस दौरान दोनों बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक छोड़ ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग को लेकर जमकर हंगामा मचाया।  


रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता