ब्रेकिंग
BJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैनBJP ने बढ़ाए मदद के हाथ: बाढ़ राहत के लिए दिए 51 लाख, सभी सांसद-विधायक भी देंगे एक माह का वेतनसहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट मामले में बड़ा एक्शन, दोनों डॉक्टरों का पटना ट्रांसफरHAM के सभी सांसद, MLA-MLC मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे एक माह का वेतन, बाढ़ पीड़ितों के लिए पार्टी चीफ संतोष सुमन की बड़ी पहलपटना से इस रूट पर चलेगी AC पिंक बस, महिलाओं और छात्राओं को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी; जानिए.. कितना होगा किराया?पटना के GPO ROB पर इस दिन से बदलेगा ट्रैफिक नियम, पीक आवर्स में मालवाहक वाहनों की एंट्री होगी बैन

BIHAR NEWS : अनियंत्रित ट्रैक्टर पईन में पलटा, पुआल खरीदने जा रहे दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

BAGHA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से न

BIHAR NEWS : अनियंत्रित ट्रैक्टर पईन में पलटा, पुआल खरीदने जा रहे दो युवकों की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BAGHA : बिहार में रफ़्तार का कहर जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसे की वजह से लोगों की जान नहीं जा रही हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला बगहा से निकल कर सामने आ रहा है। जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एनएच 727 बेतिया-गोरखपुर मुख्य सड़क किनारे पानी पलट गई। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। 


जानकारी के मुताबिक, बगहा में सड़क हादसा हुआ है। जहां ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एनएच 727 बेतिया-गोरखपुर मुख्य सड़क किनारे पानी पलट गई। घटना में उस पर सवार दो लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची चौतरवा थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है। 


वहीं परिजनों ने बताया कि सोमवार की सुबह रामावतार यादव का पुआल लाने के लिए दो युवक निकले थे। हमीरा गांव का सत्यनारायण पंडित ट्रैक्टर चला रहा था, जिस पर एक किशोर शोभन यादव भी सवार था। वहीं गांव के मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पईन में जा गिरा। ट्रैक्टर से दबकर दोनों युवकों की मौत हो गई। पुलिस के पहुंचने के बाद जेसीबी मशीन से ट्रैक्टर को सीधा कर शवों को बाहर निकाला गया। 


इधर, परिजनों को सूचना मिली कि मोड़ के पास ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया है। जिसके बाद दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सभी ने ट्रैक्टर उठाने का काफी प्रयास किया। हालांकि बाद में जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर उठवाया गया।  जिसके नीचे दोनों युवक दबे हुए थे। इसमें एक ट्रैक्टर मालिक था और दूसरा युवक पुआल खरीदने वाला था। घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।