ब्रेकिंग
Bihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजाBihar Weather: बिहार में 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट, 9 जिलों में येलो अलर्ट, पटना में भी झमाझम बारिशरेस्ट हाउस में चल रहा था सेक्स रैकेट का धंधा, 3 युवतियां मुक्त, 4 दलाल गिरफ्तारअचानक मोकामा रेफरल अस्पताल पहुंचे विधायक अनंत सिंह, जर्जर भवन को जल्द ठीक करने का दिया निर्देशबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजा

बेटे को चुनाव जीताने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने दिया 'बाय वन गेट थ्री वाला ऑफर, वोटरो को क्या-क्या मिलेगा जानिये?

बेटे चेतन आनंद को नबीनगर विधानसभा सीट से जिताने के लिए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने मतदाताओं को दिया अनोखा ‘बाय वन गेट थ्री’ ऑफर। बोले— चेतन को जिताओ, तो पटना, दिल्ली और खुद आनंद मोहन से तीनों स्तर पर मिलेगा काम का फायदा।

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

AURANGABAD: बाजारवादी कंपनियां अपने उत्पादों की ब्रिकी बढ़ाने के लिए 'बाय वन गेट टू', 'बाय वन गेट थ्री', 'बाय टू गेट फाईव' जैसे SPL ऑफर देती है। अब बिहार की राजनीति में भी इसी तरह का ऑफर मतदाताओं को दिया जा रहा है। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में इस तरह के ऑफर की शुरूआत औरंगाबाद से हुई है। 


आनंद मोहन ने दिया ऑफर

गौरतलब है कि शिवहर के विधायक रहे चेतन आनंद औरंगाबाद जिले के नबीनगर विधानसभा की सीट से एनडीए समर्थित जदयू के उम्मीदवार हैं। बतौर प्रत्याशी चेतन आनंद नबीनगर विधानसभा क्षेत्र में गांव-गांव जाकर वोटरो को अपने पक्ष में करने के लिए पसीना बहा रहे है। वही इस चुनाव में चेतन की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी मां व शिवहर की सांसद लवली आनंद और पिता व पूर्व सांसद आनंद मोहन भी दिन रात लगे हुए है। बेटे को चुनाव जिताने के लिए ही पूर्व सांसद आनंद मोहन ने वोटरो को खास ऑफर दिया है। 


'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर दिया जा रहा खास ऑफर

आनंद मोहन द्वारा अपने बेटे चेतन आनंद को चुनाव जिताने के लिए ही 'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर वोटरो को एक खास ऑफर दिया जा रहा है। वही नबीनगर की जनता उनके इस ऑफर का आकलन करने में लगी है। 


ऑफर पर चेतन को जिताने पर मिलेगा यह लाभ

बेटे को चुनाव जिताने के लिए गांव-गांव में जनसंपर्क के दौरान आनंद मोहन कह रहे है कि चेतन आनंद को चुनाव जिताने पर नबीनगर की जनता को तीन तरह के फायदे मिलेंगे। पहला विधायक के रूप में चेतन आनंद नबीनगर की जनता का पटना वाला काम करेंगे। दूसरा दिल्ली वाला काम चेतन की मां व शिवहर की सांसद लवली आनंद करेंगी और जो काम दोनों से नही होने वाला होगा, वह काम खुद आनंद मोहन करेंगे। ऐसे में इस ऑफर का मतलब तो यही है कि एक यानी चेतन आनंद को चुनाव जिताने पर नबीनगर विधानसभा क्षेत्र की जनता का हर तरह का तीन स्तर पर बांटकर मां-बाप और बेटे तीनों ही मिलजुल कर ही करेंगे। वही राजनीतिक विश्लेषक आनंद मोहन के इस ऑफर को 'बाय वन गेट थ्री' जैसा ही मान रहे है।


'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर दिया जा रहा खास ऑफर

आनंद मोहन द्वारा अपने बेटे चेतन आनंद को चुनाव जिताने के लिए ही 'बाय वन गेट थ्री' के तर्ज पर वोटरो को एक खास ऑफर दिया जा रहा है। वही नबीनगर की जनता उनके इस ऑफर का आकलन करने में लगी है।              




टैग्स