ब्रेकिंग
पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦पिता की स्कूटी लेकर निकला नाबालिग, तेज रफ्तार ने उजाड़ा परिवार, इवनिंग वॉक कर रही महिला की दर्दनाक मौत✦दरभंगा में पटाखे की चिंगारी से लगी भीषण आग, खजूर का पेड़ जलकर राख, इलाके में मची अफरा-तफरी✦अंडे की जगह बच्चों को खिला रहे थे बिस्कुट! डीएम के सामने बच्चों ने खोली गुरूजी की पोल, स्कूल की फाइलें जब्त✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला

अलग-अलग सड़क हादसे में 1 बालक समेत 2 की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI:बेगूसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बालक समेत 2 की मौत हो गई। जहां नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी

अलग-अलग सड़क हादसे में 1 बालक समेत 2 की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम
Santosh Singh
4 मिनट

BEGUSARAI:

बेगूसराय में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में एक बालक समेत 2 की मौत हो गई। जहां नगर थाना क्षेत्र के एनएच-31 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गयी तो वही कुमारटोल गांव के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बच्चे की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

अलग-अलग सड़क हादसे में 1 बालक समेत 2 की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम


भतीजी की शादी की बात करने जा रहे थे चाचा 

बेगूसराय के नगर थाना क्षेत्र स्थित NH-31 पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान सहायक थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी युगल राय के 39 वर्षीय बेटे धर्मवीर राय के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि भतीजी की शादी की बातचीत करने के लिए धर्मवीर राय चकिया जा रहे थे तभी बस स्टैंड के पास वे हादसे के शिकार हो गए। अज्ञात वाहन की टक्कर में उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। 

अलग-अलग सड़क हादसे में 1 बालक समेत 2 की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम


ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक की मौत, गंभीर रूप से दूसरा घायल

दूसरी घटना बेगूसराय के कुमारटोल गांव की है जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार एक बच्चे की घटनास्थल पर मौत हो गई। जबकि दूसरा बच्चा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक बालक की पहचान वार्ड 14 निवासी आनंदी महतो के 6 साल के नाती आयुष कुमार के रूप में की गई है। परिजनों की माने तो दोनों भाई आयुष और छोटू घर से साइकिल लेकर निकला था। तभी मिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने दोनों को रौंद डाला। घटना के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बालक को गढ़पुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल छोटू को इलाज के लिए बेगूसराय ले जाया गया जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। मौके पर पहुंची गढ़पुरा पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज आगे की कार्रवाई शुरू की।  

अलग-अलग सड़क हादसे में 1 बालक समेत 2 की मौत, एक बच्चा गंभीर रूप से घायल, परिजनों में मचा कोहराम

गम में तब्दिल हुआ खुशी का माहौल 

बताया जाता है कि आयुष अपने छोटे भाई की छठी समारोह में शामिल होने के लिए नानी के घर पर आया था। आयुष समस्तीपुर के मालदह निवासी रंजीत महतो का बेटा था जबकि घायल बालक फुहिया के रहने वाले जीतेंद्र महतो का बेटा छोटू है जो मृतक आयुष का मौसेरा भाई भी है। इस घटना से ननिहाल में खुशी का जो माहौल था वो आज गम में तब्दिल हो गया है जिसे लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वे काफी सदमें में हैं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता