ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंताबिहार में बाढ़ की स्थिति गंभीर, 11 जिलों के 16.85 लाख लोग प्रभावित, गंगा का जलस्तर HFL पारजहानाबाद के बाढ़ प्रभावित इलाकों का DM ने किया ग्राउंड विजिट, ग्रामीणों की समस्याओं का लिया जायजादेखने में मॉडल जैसी, लेकिन निकली शराब तस्कर: काले लिबास में AC-1 कोच में कर रही थी सफर 2027 में गांधी मैदान में नहीं होगा रावण वध: CM सम्राट ने किया ऐलान, इसके लिए अब मरीन ड्राइव के पास बनेगा रामलीला मैदानबिहार के इस रेलखंड पर गंगा का कहर! 110 की रफ्तार वाली ट्रेनें अब सिर्फ 20 KM/H से दौड़ रहीं, यात्रियों की बढ़ी चिंता

छठ पर्व पर RJD विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने पेश की मिसाल, सिर पर दौरा लेकर पहुंचे घाट

SAMASTIPUR: लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन आरजेडी विधायक अख्तरूल इस्लाम शाहीन सिर पर दौरा लेकर छठ घाट पहुंचे। उन्होंने सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

बिहार
लोक आस्था का महापर्व छठ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: लोक आस्था का महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन छठव्रतियों ने डूबते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ पूजा के मौके पर एक अनोखी तस्वीर समस्तीपुर में देखने को मिली जब आरजेडी विधायक और समस्तीपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार अख्तरूल इस्लाम शाहीन सिर पर दौरा लेकर छठ घाट जाते नजर आए। 


राजद विधायक पर जैसे ही लोगों की नजर पड़ी वो देखते रह गये। अख्तरूल इस्लाम शाहीन ने छठ पर्व पर सांप्रदायिक सौहार्द की अनोखी मिसाल पेश की है। जिसे देखकर हर कोई खुश नजर आया। छठ घाट पर भी चर्चा होने लगी कि विधायक जी माथे पर दौरा लेकर आए हैं। उन्हें देखने के लिए लोग वहां उमड़ पड़े। 


जब अख्तरूल शाहीन माथे पर पूजन सामग्रियां लेकर छठ घाट पर जा रहे थे तभी किसी ने उनका वीडियो मोबाइल पर बना लिया और फिर कुछ देर में ही उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो तेजी वायरल हो रहा है। बता दें कि कल छठव्रती उगते हुए भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगी उसके बाद पारण करेंगी। पारण के साथ ही महापर्व छठ का समापन होगा।

टैग्स