ब्रेकिंग
अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल अमौर से 6 बार विधायक रहे कांग्रेस नेता अब्दुल जलील मस्तान का निधन, पार्टी में शोक की लहरबिना रिकॉर्ड दलील पर कोर्ट नाराज, महाधिवक्ता ने खुद को किया अलग, 3 सचिव तलबबीच नदी में निकल गई SDRF की वोट की हवा, नाव पर सवार थे तेजस्वी, बोले..‘वोट की हवा निकली तो समझिए सरकार की व्यवस्था की हवा निकल गई’मुकेश सहनी को घर में रोकने के आदेश के खिलाफ याचिका, हाईकोर्ट ने UP सरकार से मांगा जवाबJDU का नाम बदलकर 'जनता दल नीतीश' कर देना चाहिए’, संजय झा का बड़ा बयान, वीडियो वायरल

BIHAR NEWS : नई पोस्टिंग के 6 दिन बाद ही चली गई नौकरी, इस मामले में SSP सर ने लिया एक्शन

BIHAR NEWS : भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसएसपी के कड़े एक्शन के बाद अकबरनगर थाना प्रभारी को पदभार संभालने के महज 6 दिन बाद ही सस्पेंड कर दिया गया।

BIHAR NEWS : नई पोस्टिंग के 6 दिन बाद ही चली गई नौकरी, इस मामले में SSP सर ने लिया एक्शन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : भागलपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एसएसपी के कड़े एक्शन के बाद अकबरनगर थाना प्रभारी को पदभार संभालने के महज 6 दिन बाद ही सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है।


जानकारी के अनुसार, 28 अगस्त को राजीव रंजन को अकबरनगर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया था। लेकिन थानेदारी संभालते ही उन पर अवैध वसूली का आरोप लग गया। बताया जा रहा है कि कोयला लदे वाहनों को पकड़कर छोड़ने के एवज में थानेदार ने पैसे की मांग की थी। इस मामले की जांच एसएसपी हृदयकांत ने खुद कराई और आरोप सही पाए जाने के बाद तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया।


एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि थानेदार का यह आचरण कर्तव्यहीनता और स्वेच्छाचारिता की श्रेणी में आता है। साथ ही यह भी चर्चा है कि जब्त किए गए पुराने वाहनों को छोड़ने के बदले भी उगाही की बात सामने आई थी।


बता दें कि इससे पहले अकबरनगर के पूर्व थानेदार का तबादला बांका किया गया था। वहीं, सस्पेंड किए गए SHO राजीव रंजन का मुख्यालय अब पुलिस लाइन रहेगा।