ब्रेकिंग
दिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलावदिल्ली रवाना होने से पहले शराबबंदी पर फिर बोले जीतन राम मांझी, कहा- थोड़ा-थोड़ा पीने वाले लोगों को...बिहार में उद्योगों का जाल बिछाने की तैयारी तेज, 24 जिलों में 4200 एकड़ से अधिक जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरूपटना के एग्जीबिशन रोड पर चलती बाइक में लगी भीषण आग, युवक ने कूदकर बचाई जानBihar News : क्यों खाली हो रहे बिहार के गांव? 14 जिलों में पलायन की बड़ी तस्वीरचार विभागों के लिए बनेगा छात्र कल्याण निदेशालय, शिक्षा व्यवस्था में होगा बड़ा बदलाव

अभी नहीं खुलेंगे जूनियर बच्चों के स्कूल, ठंड कम होने के बाद विचार करेगी सरकार

PATNA : बिहार सरकार ने जूनियर सेक्शन के स्कूलों के खुलने की बात पर अभी मंथन जारी रखने की बात कही है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने साफ़ तौर पर यह कह दिया है कि जूनियर सेक्शन के

अभी नहीं खुलेंगे जूनियर बच्चों के स्कूल, ठंड कम होने के बाद विचार करेगी सरकार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार ने जूनियर सेक्शन के स्कूलों के खुलने की बात पर अभी मंथन जारी रखने की बात कही है. राज्य के मुख्य सचिव दीपक कुमार ने साफ़ तौर पर यह कह दिया है कि जूनियर सेक्शन के बच्चे अभी घर पर रहकर ही पढ़ाई करेंगे. दीपक कुमार ने कहा कि ठण्ड कम होने पर क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक होगी, उसके बाद ही यह फैसला लिया जाएगा कि स्कूल अभी खुलेंगे या नहीं. 


हालांकि इस मामले पर बच्चों के पेरेंट्स की भी यही राय है कि अभी स्कूलों को बंद रखा जाए. अभिभावकों में बीते दिनों स्कूल में कोरोना मरीजों के मामले सामने आने के बाद भय व्याप्त है. उनका कहना है कि इस परिस्थिति में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाने को लेकर जल्दबाजी में किया गया फैसला खतरे की घंटी हो सकती है. हालांकि मुख्य सचिव दीपक कुमार ने ठण्ड का हवाला देते हुए कहा कि  ठंड के कारण भी स्कूलों के जूनियर सेक्शन अभी नहीं खोले जा सकेंगे. हर साल जिला प्रशासन के स्तर पर ठंड में निचली कक्षाओं को बंद रखने का आदेश दिया जाता है. ठंड में छोटे बच्चों को स्कूल बुलाना रिस्की होता है, कोरोना काल में तो और भी ज्यादा सतर्कता बरतने की जरूरत है. 


आपको बता दें कि बीते 4 जनवरी से सरकार ने 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को कोरोना गाइडलाइन्स का पालन करने के शर्त के साथ खुलने की अनुमति दी थी. उस समय सरकार ने कहा था कि आने वाले दिनों में जूनियर कक्षाएं शुरू करने की बात पर विचार किया जाएगा. लेकिन सीनियर बच्चों के स्कूल खुलते ही कोरोना संक्रमण के मामलों में इजाफा देखा गया था जिसके बाद सरकार ने इस फैसले पर अभी मंथन जारी रखने की बात कही है.