ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

अब हावड़ा-दिल्ली रुट पर सरपट दौड़ेंगी ट्रेनें, 160 किलोमीटर की होगी स्पीड

GAYA: हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच ग्रैंड कोर्ड रुट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को नये साल में बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अब जल्द ही 160 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी। अभी इस रुट पर 120 किल

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

GAYA: हावड़ा-नयी दिल्ली के बीच ग्रैंड कोर्ड रुट पर सफर करने वाले रेल यात्रियों को नये साल में बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। अब जल्द ही 160 किलोमीटर की स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी। अभी इस रुट पर 120 किलोमीटर की रफ्तार से ट्रेनें चल रही हैं। वहीं नये साल में दीनदयाल उपाध्याय रेलमंडल  पूरी तरह से विद्युतीकृत हो गया है।


पूर्व मध्य रेलवे के जीएम ललितचंद्र त्रिवेदी ने गया-दीनदयाल रेलखंड का सलाना निरीक्षण किया इस दौरान ने गया जंक्शन पहुंचे। इस मौके पर उन्होनें कहा कि गया जंक्शन हावड़ा-नयी दिल्ली के ग्रैंड कोर्ड रुट की हृदय स्थली है। रेलवे इस स्टेशन को तमाम तरह की वर्ल्ड क्लास सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। उन्होनें कहा कि गया जंक्शन के सौन्दर्यीकऱण का काम तेजी से चल रहा है। इस मौके पर उन्होनें बताया कि इस रुट पर इलेक्ट्रीफिकेशन का काम पूरा हो चुका है जल्द ही ट्रेनों की स्पीड 120किमी प्रति घंटे से बढ़ा कर 160 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।


जीएम ने गया के बागेश्वरी समेत इस रूट के 35 स्थानों पर आरओबी बनाने के प्रस्ताव के अलावा गया-क्यूल रेलखंड के दोहरीकरण पर भी तेजी से काम करने की बात कही। साथ ही बताया कि रेलवे मंत्रालय के बेहतर काम काज की वजह से किसी भी थर्मल पावर में कोयला की कमी नहीं हो रही है। जबकि पहले कई बार कोयला समय से नहीं पहुंचने की वजह से थर्मल पावर बंद करना पड़ता था।