ब्रेकिंग
19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानकैबिनेट मीटिंग के बाद CM आवास पर भाजपा कोटे के मंत्रियों की बैठक, सियासी चर्चाएं तेजफतेहपुर में मुकेश सहनी का बड़ा ऐलान: आरक्षण नहीं तो 2027 में मोदी-योगी को वोट नहींJDU विधायक के खिलाफ बाढ़ पीड़ितों का फूटा गुस्सा, कोमल सिंह की गाड़ी को घेरा, कहा..वोट मांगे आवल छय..त कहे छय कि बेटी छियै10 साल से लागू शराबबंदी कानून को प्रशांत किशोर ने फर्जी बताया, कहा..बिहार से इसे हटना चाहिए

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी : अब 31 दिसंबर तक होगा इन 13 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

PATNA : बिहार वासियों के लिए भारतीय रेलवे खुशखबरी लेकर आया है. पूर्व मध्य रेलवे जोन ने कोरोना काल के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचा

बिहार वासियों के लिए खुशखबरी : अब 31 दिसंबर तक होगा इन 13 स्पेशल ट्रेनों का परिचालन
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार वासियों के लिए भारतीय रेलवे खुशखबरी लेकर आया है. पूर्व मध्य रेलवे जोन ने कोरोना काल के बीच चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का विस्तार करने का फैसला लिया है. रेलवे ने बिहार के जयनगर, दरभंगा, बरौनी, रक्सौल, मुजफ्फरपुर और सहरसा से चल रही 13 स्पेशल ट्रेनों को अब 31 दिसंबर तक चलाने का फैसला किया है. 


आपको बता दें कि रेलवे ने कोरोना के बीच फेस्टिव सीजन में 30 नवंबर तक यात्रियों की सुविधाओं का ख्याल रखते हुए विशेष ट्रेनों का संचालन करने का ऐलान किया था. जिसके बाद से यात्रियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई थी कि क्या 30 नवंबर के बाद इन ट्रेनों का परिचालन बंद हो जाएगा. 


फिलहाल रेलवे द्वारा 31 दिसंबर तक ट्रेनों के परिचालन की घोषणा करने के साथ ही इन सभी अटकलों पर विराम लग गया है. पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर रेलमंडल के अलग-अलग स्टेशनों से खुलने वाली 13 विशेष ट्रेनों के परिचालन को 31 दिसंबर तक चलाने की हरी झंडी मिल गई है.


यहां देखिये ट्रेनों की पूरी लिस्ट :-

1. 02521/02522 बरौनी- एरनाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस

2. 02577/02578 दरभंगा -मैसुर - दरभंगा एक्सप्रेस

3. 02545/02546 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस

4. 05547/05548 जयनगर - लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस

5. 05272/05271 मुजफ्फरपुर - हावड़ा एक्सप्रेस

6. 05559/05560 दरभंगा - अहमदाबाद एक्सप्रेस

7. 05251/05252 दरभंगा - जालंधर सिटी एक्सप्रेस

8. 05563/05564 जयनगर-उधना एक्सप्रेस

9. 05531/05532 सहरसा - अमृतसर एक्सप्रेस