ब्रेकिंग
Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी✦Bihar News: आज खरना पूजा के बाद 36 घंटे तक पानी भी नहीं पीएंगे छठ व्रती, जानिए क्यों खाई जाती है गुड़ की खीर और रोटी✦मुजफ्फरपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, छठ पूजा में आया हुआ था घर✦बिहार की संस्कृति ने खींचा जापानी महिला का दिल, जापान से छठ मनाने पहुंचीं नवादा✦बिहार में 10 IAS अधिकारियों को मिला प्रमोशन, अमृषा बैंस, साहिला और वैभव श्रीवास्तव बने अपर सचिव✦मैथिली ठाकुर के जमीन विवाद में प्रशासन का एक्शन: पोखरभिंडा में सरकारी रास्ते से हटाया अतिक्रमण, ग्रामीणों की शिकायत पर हुई मापी

आतंकी गतिविधियों पर बोले संजय जायसवाल, बिहार में मौजूद है आतंकवादियों के कई स्लीपर सेल

PATNA: बिहार में आतंकी गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही है। वहीं, अब नई रिपोर्ट के मुताबिक़ बिहार के कई बीजेपी नेता आतंकियों के निशाने पर हैं, जिसके लिए हर जिलों को अलर्ट भी किया गया है। व

आतंकी गतिविधियों पर बोले संजय जायसवाल, बिहार में मौजूद है आतंकवादियों के कई स्लीपर सेल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: बिहार में आतंकी गतिविधियां तेज़ी से बढ़ रही है। वहीं, अब नई रिपोर्ट के मुताबिक़ बिहार के कई बीजेपी नेता आतंकियों के निशाने पर हैं, जिसके लिए हर जिलों को अलर्ट भी किया गया है। वहीं, अब इसको लेकर अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। 



बीजेपी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के सभी नेता और सभी कार्यकर्ता अच्छे से रह रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएफआई को लेकर हुई घटना और देश के खिलाफ रची जा रही साजिश को प्रशासन ने तोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि मुझे प्रशासन पर पूरा विश्वास है और हर जिले में जो इनका टेरर मॉड्यूल बन गया है, उसे जल्द तोड़ा जाएगा। 



संजय जायसवाल ने आतंकी गतिविधियों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आतंकियों का कनेक्शन बिहार से निकल रहा है, लेकिन अभी ये सॉफ्ट टारगेट नहीं बना है। उन्होंने कहा कि बिहार में आतंकवादियों के स्लीपर सेल अच्छी संख्या में मौजूद हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं सामने आ रही है।                                 

टैग्स