ब्रेकिंग
UCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबूUCC को लेकर NDA में बढ़ा घमासान: JDU बोली- बिहार में नहीं लागू होगा, BJP ने कहा- शाह ने कहा है तो होकर रहेगा; मांझी-चिराग-कुशवाहा ने नहीं खोले पत्तेगुजरात में नाले का भी पानी बढ़ जाता तो PM पहुंच जाते, बिहार से भेदभाव क्यों? NDA सरकार से तेजस्वी का सवालUCC Bihar : JDU की 'ना', मांझी की पार्टी की 'हां' ! UCC पर संतोष सुमन के बयान से बढ़ा सियासी सस्पेंस, बोले- अमित शाह ने कुछ अच्छा सोचकर ही कहा होगा...CM सम्राट से मुलाकात के बाद BJP नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन, साजिशकर्ता वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी अरेस्टपटना में सोनभवन के पीछे ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग, दमकल की चार गाड़ियों ने पाया काबू

आरा-छपरा फोरलेन पर बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर चालक की मौत, वाहन में लगी आग

आरा-छपरा फोरलेन पर हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कंटेनर चालक की मौत हो गई। करंट लगने के बाद कंटेनर में आग लग गई। पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बिहार
आरा में बड़ा हादसा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARRAH: इस वक्त की बड़ी खबर आरा से आ रही है, जहां चलती कंटेनर अचानक सड़क के ऊपर से गुजर रहे बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आ गई। तार के संपर्क में आते ही कंटेनर के पिछले हिस्से में आग पकड़ ली, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। 


इस दौरान कंटेनर के ऊपर बैठा चालक करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलसकर बुरी तरह घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी लाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना आरा-छपरा फोरलेन की है, जहां भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर बाजार के पास रविवार को बड़ा हादसा हो गया। 


घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की। वही फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान सारण जिले के मांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी डुमरी गांव निवासी अमर प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार प्रसाद के रूप में हुई है। जो कंटेनर का ड्राइवर था और बंगाल में गाड़ी चलाता था। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAKESH KUMAR

FirstBihar संवाददाता