ब्रेकिंग
हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम✦हाथों में अक्षत लेकर गांव-गांव क्यों घूम रहे हैं नित्यानंद राय! वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान✦मुजफ्फरपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति के दरवाजे पर हुआ अंतिम संस्कार; जहर देकर मारने का आरोप✦पटना में दो बंद घरों में भीषण चोरी: चोरों ने उड़ाए 70 लाख के गहने, रिटायर्ड शिक्षक और कारोबारी के घर को बनाया निशाना ✦शादी से 27 दिन पहले पेड़ से लटका मिला युवक का शव, हत्या की आशंका पर 3 घंटे तक रोड जाम, 14 दिसंबर को जाने वाली थी बारात✦वैशाली में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने बाइक में मारी टक्कर, 7 साल के मासूम की मौत; 5 KM लंबा जाम

आजादी वाले बयान मामले में कंगना रनौत के खिलाफ पटना में केस दर्ज, कांग्रेस ने की Padma Shri वापस किए जाने की मांग

PATNA: कंगना रनौत के हाल ही में दिए गए बयान को लेकर पटना में केस दर्ज कराया गया है। यह केस बिहार कांग्रेस की ओर से पटना के एस.के.पुरी थाने में दर्ज कराया गया है। <

आजादी वाले बयान मामले में कंगना रनौत के खिलाफ पटना में केस दर्ज, कांग्रेस ने की Padma Shri वापस किए जाने की मांग
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: कंगना रनौत के हाल ही में दिए गए बयान को लेकर पटना में केस दर्ज कराया गया है। यह केस बिहार कांग्रेस की ओर से पटना के एस.के.पुरी थाने में दर्ज कराया गया है। 


बिहार कांग्रेस ने इसके साथ ही पद्मश्री वापस लिए जाने की भी मांग की है।  कंगना के इस बयान से पूरे देश में  विवाद खड़ा हो गया है कि जिसमें कंगना ने एक निजी चैनेल के इटरव्यू में कहा था कि भारत को 1947 में आजादी नहीं, बल्कि भीख मिली थी और जो असली आजादी मिली है वह 2014 में उस वक्त मिली जब नरेंद्र मोदी की सरकार सत्ता में आई।


इससे पहले महिला कांग्रेस की ओर से राजस्थान के चार शहरों जोधपुर, जयपुर, उदयपुर और चूरू में कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। अक्सर अपने  विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हाल ही में 'भारत को आजादी भीख में मिलने' का बयान देकर एक नया बवाल खड़ा कर दिया है। 


कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक उनके इस बयान की आलोचना कर रहे हैं। कंगना के खिलाफ आज पटना के एसके पुरी थाने में केस दर्ज किया गया है। बिहार कांग्रेस ने कंगना के खिलाफ केस दर्ज कराया है। वही बिहार कांग्रेस ने पद्मश्री अवार्ड वापस किए जाने की भी मांग की है।   


बिहार कांग्रेस द्वारा पटना के एसके पुरी थाने में जो केस दर्ज किया गया है उसमें कांग्रेस ने इस बात का जिक्र किया है कि विगत दिनों देश की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक मीडिया सम्मलेन में देश को लेकर एक विवादित बयान दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि ''सन 1947 में भारत को जो आजादी मिली थी वो महज भीख थी और देश को असल आजादी 2014 के बाद मिली है।


कांग्रेस ने कहा कि कंगना रनौत का यह बयान भारत देश की अखंडता, संप्रभुता और गौरवशाली इतिहास पर एक बड़ा सवाल खड़ा करता है साथ ही ऐसे बयान हमारे संविधान के नियमों के भी खिलाफ है। कांग्रेस ने कहा कि कंगना रनौत के इस बयान को लेकर न्यायालय और देश की संवैधानिक संस्थाओं से ये अपील करना चाहूंगा कि ऐसी बयानबाजी के ऊपर संज्ञान लिया जाए और बयान देने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। 


दरभंगा जाले के पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार, कांग्रेस कमिटी सदस्य शंकर स्वरूप पासवान, पूर्व महासचिव आसिफ गफूर, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता राकेश कुमार, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शाश्वत केदार पांडेय द्वारा कंगना रनौत के खिलाफ पटना के एसके पुरी थाने में केस दर्ज किया गया है।   


आजादी वाले बयान मामले में कंगना रनौत के खिलाफ पटना में केस दर्ज, कांग्रेस ने की Padma Shri वापस किए जाने की मांग