ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

पटना समेत पूरे बिहार में आज से और बढ़ेगी ठंड, रात में गिरेगा पारा

PATNA : तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तट से टकराने वाले समुद्री चक्रवात निवार का असर शुक्रवार को पूरे बिहार में देखा. शुक्रवार पूरे बिहार में दिन भर बादल छाए रहे और देर रात कई जगहों पर

पटना समेत पूरे बिहार में आज से और बढ़ेगी ठंड, रात में गिरेगा पारा
Anamika
2 मिनट

PATNA : तमिलनाडु और पुड्डुचेरी के तट से टकराने वाले समुद्री चक्रवात निवार का असर शुक्रवार को पूरे बिहार में देखा. शुक्रवार पूरे बिहार में दिन भर बादल छाए रहे और देर रात कई जगहों पर छिटपुट बारिश भी हुई. 

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो शनिवार की शाम से आसमान साफ हो जाएगा और अगले 24 घंटे में हवा के पैटर्न बदलने के आसार हैं. रविवार के पछुआ हवा बहने की संभावना है, ऐसे में दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है, जिसके बाद प्रदेश में ठंड बढ़ जाएगी. 

पश्चिमी विक्षोभ की दस्तक और निवार तूफान का असर बिाहर में भी शुक्रवार को दिखने को मिला और दिन का तापमान 4 डिग्री सेल्सियल कम दर्ज किया गया. पटना में दिन का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. 

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में बादल के छंटने के बाद तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ेगी. रात के तापमान में काफी गिरावट आयेगी. इससे ठंड बढ़ सकती है.