ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

आज नगर निगम के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, समान काम के बदले समान वेतन की मांग

PATNA : पटना नगर निगम के कर्मी अपनी मांगों को लेकर आज यानि शनिवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. नगर निगम के कर्मी ने कहा है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वेल

आज नगर निगम के कर्मचारी रहेंगे हड़ताल पर, समान काम के बदले समान वेतन की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना नगर निगम के कर्मी अपनी मांगों को लेकर आज यानि शनिवार को एक दिवसीय सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे. नगर निगम के कर्मी ने कहा है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना जाता है तो वेलोग 27 अगस्त से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा करेंगे. मांगों को लेकर उन्होंने पटना नगर निगम मुख्यालय मौर्यालोक के समक्ष शुक्रवार प्रदर्शन किया.


प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए पटना नगर निगम संयुक्त कर्मचारी व समन्वय समिति के चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार को हर हाल में मांगे माननी चाहिए. विभाग से उनलोगों की मांगे जायज है. शनिवार को राज्यभर में कचरा उठाव व सफाई का कार्य ठप रहेगा. प्रदर्शन में राज्यभर के कर्मी भाग लेंगें. आज बुद्धस्मृति पार्क से प्रदर्शन आयोजित किया गया है.


प्रदर्शन के बाद निगम कर्मियों ने नगर निगम मुख्यालय से तिरंगा यात्रा निकाली. तिरंगा यात्रा कोतवालीथाना, डाकबंगला चौराहा होते हुए बुद्धस्मृति पार्क तक गई. इस दौरान भरी संक्या में पटना नगर निगम के कर्मी मौजूद थे. यदि उनकी मांगों को नहीं मानी जाएगी तो वे हड़ताल पर जाएंगे. कर्मियों के हड़ताल पर जाने से लोगों को काफी परेशानी होगी. सफाई का कार्य पूरी तरह ठप रहेगा.

टैग्स