ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों के एसपी भी बदले गये

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, राज्य सरकार ने अब से थोड़ी देर पहले 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 3 आईपीएस अधिकारियों में 5 जिलों

9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, 5 जिलों के एसपी भी बदले गये
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, राज्य सरकार ने अब से थोड़ी देर पहले 9 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। 3 आईपीएस अधिकारियों में 5 जिलों के एसपी भी शामिल है। सरकार की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है।


नवादा, बांका, मधुबनी और लखीसराय के एसपी का तबादला कर दिया गया है। सरकार ने जो अधिसूचना जारी की है। उसके मुताबिक नवादा, बांका, मधुबनी, अरवल और लखीसराय में नए एसपी की तैनाती की गई है। 2010 बैच के आईपीएस अफसर भारतीय पुलिस सेवा के कुल 8 अधिकारी बदले गए हैं। पुलिस अकादमी के सहायक निदेशक हिमांशु शंकर त्रिवेदी को अरवल का एसपी बनाया गया है। नवादा की एसपी धुरत सायली सावलाराम को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थापना की प्रतीक्षा में रखा गया है। 


गृह रक्षा वाहिनी में पदस्थापित डॉ. गौरव मंगला नवादा के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं लखीसराय के एसपी सुशील कुमार का तबादला एसपी मधुबनी के पद पर किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) में तैनात पंकज कुमार लखीसराय के नए एसपी बनाए गए हैं। वहीं बांका के एसपी अरविंद कुमार गुप्ता राजगीर स्थित पुलिस अकादमी में सहायक निदेशक बनाए गए हैं। मधुबनी के एसपी सत्य प्रकाश का तबादला लखीसराय के एसपी के पद पर किया गया है। अरवल के एसपी राजीव रंजन-1 का तबादला गृह रक्षा वाहिनी में समादेष्टा के पद पर किया गया है। उनके पास सहायक राज्य अग्निशाम पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Sonty Sonam

FirstBihar संवाददाता