ब्रेकिंग
खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है✦खड़गे की टिप्पणी पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन का पलटवार, बोले- यह बयान कांग्रेस के वैचारिक दिवालियापन को दर्शाता है✦बेगूसराय में पुलिस को देख बूढ़ी गंडक में कूदा युवक, मौत के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, पुलिस के खिलाफ नारेबाजी✦नहीं खत्म होगी अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता! जेडीयू नेतृत्व ने कर दी है बड़ी गलती, अब नीतीश कुमार को सामने आना होगा✦खड़गे के बयान पर अमित शाह का पलटवार, बोले- मोदी जी के पिता पर अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएं तार-तार कीं✦ मुर्खों की टोली है कांग्रेस: खड़गे के बयान पर भड़के गिरिराज सिंह, बोले..जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है

Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम

Bihar School News: गोपालगंज में 444 निजी विद्यालयों को डीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया, 24 घंटे में ज्ञानदीप पोर्टल पर इंटेक और स्कूल जानकारी अपडेट न करने पर मान्यता रद्द की जाएगी।

Bihar School News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar School News: गोपालगंज जिले में जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) योगेश कुमार ने 444 निजी विद्यालयों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उन स्कूलों के खिलाफ की गई है जिन्होंने ज्ञानदीप पोर्टल पर अपनी इंटेक कैपेसिटी और स्कूल की बुनियादी जानकारी अपडेट नहीं की।


डीईओ ने बताया कि यह कदम शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 12(1)C के तहत उठाया गया है। इस अधिनियम के अनुसार अलाभकारी समूह और कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के छात्रों के नामांकन के लिए स्कूल की बेसिक जानकारी और सीट संख्या पोर्टल पर दर्ज होना अनिवार्य है।


योगेश कुमार ने कहा कि कई विद्यालयों ने अब तक जानकारी अपडेट नहीं की है, जिससे ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के छात्रों के नामांकन में बाधा उत्पन्न हो रही है। यह स्थिति आरटीई अधिनियम और विद्यालयों की मान्यता शर्तों का उल्लंघन है।


डीईओ ने सभी 444 निजी विद्यालयों को 24 घंटे के भीतर पोर्टल पर इंटेक कैपेसिटी और स्कूल बेसिक जानकारी अपडेट करने का निर्देश दिया है। समयसीमा में अनुपालन न होने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और मान्यता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।


साथ ही, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों से तत्काल अनुपालन सुनिश्चित कराएँ। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह कदम छात्रों के हित में उठाया गया है और किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता