ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

355 वें प्रकाश पर्व पर CM नीतीश ने पटना साहिब भवन का किया उद्घाटन

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गुरु के बाग पहुँचे. जहां उन्होंने ने गुरुगोविंद सिंह महाराज के 355 वें प्रकाश पर्व पर गुरु के बाग स्थित पटना साहिब भवन का उद्घाटन कि

 355 वें प्रकाश पर्व पर CM नीतीश ने पटना साहिब भवन का किया उद्घाटन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना सिटी का दौरा कर गुरु के बाग पहुँचे. जहां उन्होंने ने गुरुगोविंद सिंह महाराज के 355 वें प्रकाश पर्व पर गुरु के बाग स्थित पटना साहिब भवन का उद्घाटन किया.


जनवरी 2022 के प्रथम सप्ताह में नौवें गुरु श्री तेग बहादुर का 400 वें और दूसरे सप्ताह में दसवें गुरु श्री गुरु गोविद सिंह का 355 वें प्रकाशपर्व तख्त श्रीहरिमंदिर जी पटना साहिब में मनाया जा रहा है. जिसकी तैयारी प्रशासन के तरफ से पूरी कर ली है. बता दें कि इस आयोजन से पहले डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और प्रबंधक कमेटी के पदधारकों के साथ बैठक की थी. जिसमें पार्किंग व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, आवासन स्थल, मेडिकल कैंप, सीसीटीवी, अग्निशमन ,कंट्रोल रूम आदि बिंदुओं पर समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को समय से तैयार पूरी करने का निर्देश दिया था. जिसको लेकर हर तरफ व्यवस्था कर ली गई है.


बता दें कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के जन्मोत्सव पर 7 से 9 जनवरी तक आयोजित 355वें प्रकाश पर्व  को लेकर देश-विदेश से सिख श्रद्धालु आते हैं.

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता