ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी✦बिहार विधान परिषद का चुनावी रण: 5.32 लाख मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला, पटना स्नातक सीट पर दिलचस्प मुकाबला✦बिहार में PhD की डिग्री के लिए जरूरी हुआ शोध... गंगा पोर्टल पर अपलोड करना होगा थीसिस, विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी✦हम नहीं सुधरेंगे! : लड़की का खतरनाक स्टंट VIRAL, बाइक का हैंडल छोड़ हाथों से चलाई 'गोली', पुलिस ने काटा 16 हजार का चालान✦बिहार के 1.60 लाख बाढ़ पीड़ित परिवारों को 7-7 हजार की मदद, CM सम्राट चौधरी ने खाते में भेजे 112 करोड़✦Bihar News : बार-बार दंड ! बिहार के इस नगर आयुक्त पर 25 हजार का जुर्माना...अब विभागीय कार्यवाही भी चलेगी

बिहार की 3 बेटियों ने रच दिया इतिहास, कैरम प्रतियोगिता में जीता पदक

बेतिया की रिंकी,नेहा और निशा ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। रिंकी चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शम्भू प्रसाद की सबसे छोटी पुत्री हैं। नेहा और निशा सगी बहनें हैं। दोनों चनपटिया निवासी श्याम किशोर प्रसाद की बेटियां हैं.

BIHAR
बिहार की बिटिया ने किया कमाल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH: बेतिया की 3 बेटियों ने डाक विभाग में इतिहास रच दिया है। तिरुपति में आयोजित अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में बेतिया की तीनों बेटियों ने पदक जीता है। आंध्र प्रदेश के तिरुपति में आयोजित 27वीं अखिल भारतीय डाक कैरम प्रतियोगिता में बेतिया की बेटियों ने अपना परचम लहराया है। 


महाराष्ट्र डाक परिमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए बेतिया की रिंकी कुमारी, नेहा कुमारी और निशा कुमारी ने गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 3 से 7 मार्च तक चली इस प्रतियोगिता में तीनों बेटियों की सफलता से जिले में खुशी की लहर है। तीनों खिलाड़ी जुलाई 2023 से महाराष्ट्र डाक विभाग में पोस्टल असिस्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। 


खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर ही इन्हें डाक विभाग में नियुक्ति मिली थी। रिंकी कुमारी पहले बिहार कैरम एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व करती थीं और कई महत्वपूर्ण खिताब जीत चुकी हैं। रिंकी चनपटिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 निवासी स्व. शम्भू प्रसाद की सबसे छोटी पुत्री हैं। जबकि नेहा और निशा कुमारी सगी बहनें हैं। दोनों चनपटिया निवासी श्याम किशोर प्रसाद की बेटियां हैं। ये दोनों भी बिहार कैरम एसोसिएशन से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट

टैग्स