ब्रेकिंग
बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦Patna Book Fair 2026: पटना पुस्तक मेला में इस बार किताबों के साथ सिनेमा और बिहार का स्वाद भी, जानें कब से शुरू होगा आयोजन✦Bihar Crime News : आर्केस्ट्रा में मचा बवाल, मनपसंद गाना नहीं बजा तो युवक ने बाजा ऑपरेटर को मार दी गोली

19 जुलाई से बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए BPSC ने कसी कमर

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था जिसके बाद फिर से इस परीक्षा का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) करने जा रहा है। 19 से 22 जुलाई तक ती

19 जुलाई से बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा, पेपर लीक रोकने के लिए BPSC ने कसी कमर
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

PATNA: बिहार में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक हो गया था जिसके बाद फिर से इस परीक्षा का आयोजन बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) करने जा रहा है। 19 से 22 जुलाई तक तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को पहले ही एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। 


यदि किसी ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है तो वो बिहार लोक सेवा आयोग की वेबसाइट से इसे निकाल सकते हैं। क्योंकि अब परीक्षा का वक्त बहुत कम बचा हुआ है। दो दिन बाद यह परीक्षा शुरू होने जा रही है जो 22 जुलाई तक चलेगी। इस बात की जानकारी बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मनु रवि भाई परमार ने दी। उन्होंने दावा किया कि पेपर लीक रोकने के लिए बीपीएससी ने कमर कस ली है। 


पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी। कहा कि 19 जुलाई से 22 जुलाई तक टीआरई 3 परीक्षा राज्य के 27 जिलों में 404 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने में आधुनिक तकनीक और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस परीक्षा में प्रश्न पत्रों का multiple set तैयार किया गया है। पहले प्रश्न पत्र का एक ही सेट बनता था लेकिन इस बार आयोग ने मल्टीपल सेट तैयार करवाया है। इस सेट का चयन परीक्षा से कुछ घंटे पूर्व करते हुए परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। किसी भी सेट पर कोडिंग नहीं दी गई है। किस सेट को किस केंद्र पर देना है इस बात की जानकारी डीएम को परीक्षा के दिन दी जाएगी। लेकिन यह जानकारी परीक्षा से ढाई घंटे पूर्व दी जाएगी। कलर कोड से प्रश्न पत्र का सेट तैयार रहेगा। 


उन्होंने बताया कि 19 से 21 तक एक पाली में शिक्षक भर्ती परीक्षा होगा। वही 22 जुलाई को दो पाली में परीक्षा ली जाएगी। उन्होंने बताया कि जो भी प्रश्न पत्र का सेट प्रिंटर से चलेगा वो सीधे जिले में जाकर ही खुलेगा। इसे जिले तक ले जाने वाले वाहनों में जीपीएस लगाया गया है। प्रश्न पत्र की पैकिंग को ओपन करना अब संभव नहीं है। जिस शील्ड बक्सों में प्रश्न पत्र रखे जायेंगे उसे स्ट्रेपिंग के साथ सिक्योरिटी फिचर्स लगे रहेंगे। 400 सेंटर पर दस हजार से ज्यादा कैमरे लगे रहेंगे।सभी कैमरे सीधे कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बीपीएससी से जुड़े रहेंगे। कहीं पर किसी प्रकार की गड़बड़ी दिखती है तो सीधे केंद्राधीक्षक को सूचित किया जाएगा।


 यदि किसी के अंगूठे का निशान बायोमेट्रिक में मैच नहीं किया तो उसकी अलग से जांच की जाएगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगे रहेंगे। प्रश्न पत्र सीधे सेंटर अधीक्षक की मौजूदगी में छात्रों के बीच खोले जायेंगे। बीपीएससी ने प्रश्न पत्र की प्रिंटिंग ,ट्रांसपोर्टिंग से लेकर वितरण तक में नई व्यवस्था लागू किया है। अध्यक्ष ने दावा किया है कि पेपर लीक होने का चांसेज जीरो परसेंट रहेगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में e-admit card में अंकित बार कोड के स्कैनिंग के बाद प्रवेश दिया जाएगा। OMR answer sheet में प्रश्नपत्र बुकलेट का सीरिज अंकित रहेगा। अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा प्रारम्भ होने के 1 घंटे पूर्व बंद कर दिया जायेगा। किसी भी अभ्यर्थी को कदाचार करते पकड़े जाने पर इस परीक्षा समेत आयोग की सभी परीक्षाओं से वंचित किया जायेगा।

टैग्स