बिहारअंबेडकर छात्रावास में छात्रों का हंगामा, खराब भोजन परोसने पर हुआ भारी बवाल
मोतिहारी के सुगौली स्थित अंबेडकर छात्रावास में खराब भोजन मिलने के आरोप पर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कुछ छात्रों के दूषित भोजन खाने से बीमार होने की भी बात सामने आई है। जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर एसडीओ ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।










