ब्रेकिंग
बिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनबिहार में केक काटकर बकरे का मनाया गया जन्मदिन, नाच और भोज का भी हुआ आयोजन कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनमुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में डबल मर्डर, दादा-पोती की पीट-पीटकर हत्याअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानून

कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

Bihar Police News: बेगूसराय के हरिगिरी धाम में कांवरियों पर लाठी चलाने और कथित अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। एसपी मनीष ने गढ़पुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Bihar Police News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Police News: बेगूसराय के गढ़पुरा थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध हरिगिरी धाम में तीसरी सोमवारी के मौके पर जलाभिषेक के लिए उमड़ी हजारों कांवरियों की भीड़ के बीच ड्यूटी पर तैनात पुलिस पदाधिकारी का कथित अमर्यादित व्यवहार अब पुलिस महकमे के लिए कार्रवाई का कारण बन गया है। कांवरियों के साथ कथित तौर पर लाठी चलाने और अभद्र व्यवहार करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेगूसराय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है।



सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में गढ़पुरा थाना के पुलिस पदाधिकारी पु0अ0नि0 किशन कुमार को हरिगिरी धाम स्थित हरीगिरी धाम मार्केट के समीप कांवरियों के साथ कथित तौर पर अमर्यादित व्यवहार करते और विधि-व्यवस्था संभालने के दौरान लाठी का इस्तेमाल करते हुए देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि तीसरी सोमवारी को जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और कांवरिया पहुंचे थे। भीड़ अधिक होने के कारण कतार में आगे-पीछे होने की स्थिति बन रही थी, जिसे नियंत्रित करने के दौरान यह घटना सामने आई।



वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के वरीय अधिकारियों तक पहुंचा। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारी किशन कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय पुलिस केंद्र, बेगूसराय में योगदान करने का निर्देश दिया गया है।



पुलिस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, घटना की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बखरी को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित पदाधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार आगे की विभागीय एवं अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।



हरिगिरी धाम जैसे प्रमुख धार्मिक स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी के दौरान पुलिस की जिम्मेदारी भीड़ को नियंत्रित करने के साथ-साथ श्रद्धालुओं के साथ संयमित और मर्यादित व्यवहार सुनिश्चित करने की होती है। ऐसे में ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी के कथित व्यवहार का वीडियो वायरल होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।



हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल एसपी की कार्रवाई से साफ है कि वायरल वीडियो को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता