ब्रेकिंग
कांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनलखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: पीड़ित लोगों से मिले प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेसरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खेल, बिहार से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क; 9 गिरफ्तारकांवड़ियों पर लाठी चलाने वाले दारोगा पर गिरी गाज, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड BPSC TRE 4.0: शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, 32,388 पदों पर होगी बहाली, 1 सितंबर से ONLINE आवेदनअस्पताल की जगह घर में डिलीवरी कराने पर होगी सजा? विजय सरकार ला रही नया कानूनलखीसराय अशोक धाम मंदिर हादसा: पीड़ित लोगों से मिले प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार पर जमकर बरसेसरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों की साइबर ठगी का खेल, बिहार से तेलंगाना तक फैला नेटवर्क; 9 गिरफ्तार

बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गए

Bihar IPS Transfer: बिहार सरकार ने 18 वरिष्ठ IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें DIG और SP रैंक के अधिकारी शामिल हैं। कई जिलों के SP भी बदले गए हैं। गृह विभाग विभाग ने तबादले की अधिसूचना जारी कर दी है।

Bihar IPS Transfer
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar IPS Transfer: बड़ी खबर बिहार के प्रशासनिक गलियारे से आ रही है, जहां सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारियों के बाद 18 डीआईजी एसपी रैंक से सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। वहीं कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। गृह विभाग विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी को भी हटाया गया है।



बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल करते हुए सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अनिल कुमार को मद्य निषेध एवं एएनटीएफ का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया है। मृत्युंजय कुमार चौधरी को पुलिस उप महानिरीक्षक, नागरिक सुरक्षा, राजीव रंजन-2 को विशेष निगरानी इकाई का पुलिस उप महानिरीक्षक बनाया गया है। 



वहीं अजय कुमार पांडेय को पुलिस उप महानिरीक्षक वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, आमीर जावेद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का पुलिस उप महानिरीक्षक, मिथिलेश कुमार को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-9 जमालपुर का समादेष्टा बनाया गया है। वहीं सुशील कुमार को पुलिस उप महानिरीक्षक, मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।



वहीं सरकार ने हृदय कांत को नालंदा का एसपी बनाया गया है। राजेश कुमार को एएनटीएफ मद्य निषेध एनं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरों का एसपी बनाया गया है। मनीष कुमार को विशेष निगरानी इकाई का एसपी, विनीत कुमार को एटीएस का एसपी बनाया गया है।



इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम सीवान के एसपी पुरन कुमार झा का है। हाल के दिनों में सीवान में छात्र आदोलन के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा छात्रों पर एके47 से गोलियां बरसाई गईं थी। इस मामले को लेकर विपक्ष लगातार एसपी पर कार्रवाई की मांग कर रहा था। सरकार ने सीवान एसपी पुरन कुमार झा को बिहार पुलिस मुख्यालय में वापस बुला लिया है और उन्हें पदस्थापन की प्रतिक्षा में पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया है।



वहीं रामानंद कुमार कौशल को विशेष निगरानी इकाई का एसपी, रौशन कुमार को सारण का एसएसपी, अवधेश दीक्षित को भोजपुर का एसपी, भारत सोनी को सीवान का एसपी, मिस्टर राज को रोहतास का एसपी, और गरिमा को एसपी (कमजोर वर्ग एवं महिला कोषांग) अपराध अनुसंधान विभाग बनाया गया है।



बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गए


बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गए



बिहार में डेढ़ दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के SP भी बदले; AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी हटाए गए

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता